10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरपीज जोस्टर – शरीर के आधे हिस्से की बीमारी, तेज बुखार जलन और दर्द होता है, जाने इलाज

आरोग्यधाम के डॉक्टर हेमंत मोहन ने बताया चेचक का इलाज अधूरे में छोड़ देने के कारण होती है यह बीमारी

less than 1 minute read
Google source verification
हरपीज जोस्टर - शरीर के आधे हिस्से बीमारी, तेज बुखार जलन और दर्द होता है, जाने इलाज

हरपीज जोस्टर - शरीर के आधे हिस्से बीमारी, तेज बुखार जलन और दर्द होता है, जाने इलाज

कानपुर. हरपीज जोस्टर का संपूर्ण उपचार होम्योपैथिक में है वायरल जनित बीमारियों का होम्योपैथिक में चमत्कारिक इलाज है जिससे जड़ से बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है आरोग्यधाम ग्वालटोली के वरिष्ठ होम्योपैथिक फिजीशियन डॉ हेमंत मोहन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरपीज जोस्टर ऐसी बीमारी है जो शरीर के एक तरफ के आधे हिस्से में होता है। इससे मरीज को बहुत ही कष्ट महसूस होता है। होम्योपैथ में इस बीमारी का प्रभावी इलाज है।

यह भी पढ़ें

कोविड-19 सेकंड वेब - आईआईटी शोध में मिली जानकारी खतरनाक, बचने के लिये करें ये उपाय

तेज बुखार जलन और दर्द होता है

वरिष्ठ होम्योपैथिक फिजीशियन डॉ हेमंत मोहन ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नौबस्ता निवासी 52 वर्षीय आनंद शर्मा पिछले 2 हफ्ते से वायरल जनित बीमारी हरपीज जोस्टर से पीड़ित हैं। हरपीज जोस्टर एक वायरल जनित रोग होता है। जो कि शरीर के आधे हिस्से पर हमला करता है। यह प्रायः उन लोगों को होता है। जिन्हें बचपन में कभी चेचक हुआ था और उसका इलाज अधूरा रह गया था। इस बीमारी में शरीर के एक हिस्से पर दानों के साथ-साथ तेज बुखार एवं जलन एवं दर्द रहता है।

यह भी पढ़ें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव - डेढ़ लाख से अधिक अभियुक्तों के खिलाफ की गई कार्रवाई

डॉक्टर आरती मोहन ने दी जानकारी

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरती मोहन ने बताया कि बीमारी की इस अवस्था में होम्योपैथिक की एपिस मेल व रेनंकुलस नामक दवाइयां बहुत प्रभावी सिद्ध होती हैं। साथ ही बीमारी के बाद शरीर पर दागों के साथ-साथ पोस्ट हरपेटिक न्यूरेलजिया की शिकायत हो जाती है। जिसमें प्रभावित स्थान पर चमक के साथ तेज दर्द होता है। इस स्थिति में होम्योपैथी की मेजेरियम नामक दवा बहुत अच्छा काम करती है।