27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए पश्चिमी विक्षोभ को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, इन क्षेत्रों में बारिश का अनुमान

इन क्षेत्रों में बारिश का अनुमान, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

IMD weather prediction about Western disturbance मौसम विभाग ने एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की जानकारी दी है, जिसके अनुसार कानपुर मंडल सहित उत्तर प्रदेश के ऊपर ऊंचे आसमान पर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तेज हवा चलने की संभावना है, लेकिन बारिश नहीं होगी। रात और सुबह की ठंड बनी रहेगी। दिन के गर्म रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि कानपुर मंडल सहित पूरे उत्तर प्रदेश में कल तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिसकी गति 3 से 7 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। ऊंचे आसमान पर पॉकेट में कहीं-कहीं बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी, लेकिन बारिश नहीं होगी।

अधिकतम तापमान को लेकर क्या कहता है?

मौसम विभाग मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार पिछले 24 घंटे में बांदा सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि बनारस का 28.5, झांसी का 28.4, प्रयागराज का 27.5, हमीरपुर का 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मुरादाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, फतेहगढ़, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, फतेहपुर, बहराइच, और लखीमपुर खीरी का तापमान 22 से 24 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है।

24 से 26 डिग्री दर्ज किया गया तापमान

मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, सुल्तानपुर, बाराबंकी, बस्ती, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, हरदोई, इटावा, और अलीगढ़ का तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है।

मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार न्यूनतम तापमान?

मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार शाहजहांपुर सबसे ठंडा जिला रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त अयोध्या का 7.5, गोरखपुर का 7.8, और बाराबंकी का 8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फतेहगंज, लखनऊ, कानपुर, फुरसतगंज, बांदा, सुल्तानपुर, बहराइच, बस्ती, आजमगढ़, बलिया, और गाजीपुर का तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त प्रदेश के अन्य हिस्सों में तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है।

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आज 1 से 2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है, लेकिन ऊंचे आसमान पर बादल आने की भी संभावना है। सुबह और रात की सर्दी बनी रहेगी, और दिन में धूप निकलने की संभावना है, लेकिन अभी रजाई, गद्दे और स्वेटर अंदर रखने का समय नहीं आया है।

एक पश्चिमी विक्षोभ भी आया हुआ है

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ भी आया हुआ है जिसके कारण ऊंचे आसमान पर बादल छाए रहेंगे। गंगा के तराई इलाकों में घने बादल आने की संभावना है, और छुटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है। कानपुर मंडल सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का कोई विशेष असर पड़ने वाला नहीं है। रात में ओस भी गिर रही है।