स्वास्थ्य

Viral Video : चमत्कार! जी उठी मृत महिला, वीडियो हो रहा वायरल, डॉक्टर की भी हो रही तारीफ, जानिए कैसे हुआ ये संभव

• •
Updated: 19 Feb 2026, 4:46 PM IST
Viral Video, Miracle Dead woman resurrected, CPR video goes viral, ICU doctor, Woman Doctor CPR Viral,
महिला मरीज को सीपीआर देती डॉक्टर | Photo - x.com/TheoUw1

Viral Video : अक्सर मरकर फिर से जिंदा होने की कहानियां सुनने को मिलती हैं। पर अब पुनर्जीवित होने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें डॉक्टर ने एक मृत महिला को नई जिंदगी देने का काम किया है जिसके लिए तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं, "ये किसी चमत्कार से कम नहीं है।"

CPR के कारण हुआ चमत्कार!

वीडियो में 16 फरवरी से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में एक महिला आईसीयू में भर्ती है। वहां लगे मॉनिटर के हिसाब से वो मृत हो चुकी है। पर मौजूद महिला डॉक्टर ने फौरन सीपीआर देना आरंभ किया। बताया जा रहा है कि उस महिला चिकित्सक ने करीब 30 मिनट तक बिना रूके सीपीआर दिया और फिर चमत्कार हो उठा। मॉनिटर पर फिर से पल्स आदि सही होते दिखते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मरीज की हार्ट रेट जो बहुत कम हो गई थी, वह बढ़कर 86 बीपीएम (bpm) तक पहुंच गई।

पुनर्जीवित होने का Viral VIDEO देखिए

हालांकि, ये वीडियो किस देश, अस्पताल या कब का है। इसको लेकर खबर लिखे जाने तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, वीडियो AI है या नहीं इसको लेकर हमने चेक भी किया। गूगल के Gemini AI ने बताया कि ये वीडियो एआई से बना मालूम नहीं हो रहा है।

सीपीआर के दौरान डॉक्टर की उंगलियों या मरीज के चेहरे आदि AI से बने नहीं दिख रहे हैं। मॉनिटर या मेडिकल कार्ट डॉक्टर के हिलने पर अपना आकार बदलते हुए दिख रहे हैं। AI वीडियो में बैकग्राउंड की चीजें अक्सर स्थिर नहीं रहतीं। परछाईं और लाइटिंग के आधार पर भी कह सकते हैं कि AI अक्सर डॉक्टर की शरीर पर पड़ने वाली परछाईं (shadows) को मरीज के शरीर के साथ पूरी तरह मैच नहीं कर पाता। रोशनी का तालमेल बिगड़ना AI की पहचान हो सकती है।

इस आधार पर कहा जा रहा है कि ये वीडियो "रियल" है।

CPR है जीवनदायिनी!

सीपीआर एक जीवन देना वाला मेडिकल तकनीक है। इसके कारण कई बार लोगों की जान बचाने की खबरें आती रहती हैं। यह मेडिकल हेल्प मिलने तक कीमती समय देकर जीवित रहने की संभावना को दोगुना से तिगुना कर सकती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
19 Feb 2026, 4:46 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Cancer Pain: कैंसर के दर्द को सहना जरूरी नहीं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए दर्द से राहत देने वाले उपचार और प्रभावी तरीके

Age Regression: डर, तनाव या पुराने सदमे से जुड़ा हो सकता है बचपन जैसा व्यवहार, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए एज रिग्रेशन के संकेत

Shamonda Virus Explained: फ्रांस में पहली बार इंसान में कैसे पहुंचा शामोन्डा वायरस, WHO और ECDC से जानें फैलने का तरीका

World Polio Day 2026: क्या आपके बच्चे का पोलियो टीकाकरण पूरा है? सीडीसी से जानें कैसे काम करती है ये वैक्सीन, OPV और fIPV का सही चार्ट

World Polio Day 2026: डर की बीमारी से आशा की किरण तक, WHO से जानिए पोलियो के खिलाफ वैश्विक संघर्ष की कहानी