स्वास्थ्य

कमर साइज से Heart Failure के रिस्क का पता लगाना आसान, अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने की चर्चा

Heart Failure Risk Predictor : हार्ट फेलियर होने के रिस्क को लेकर अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने अपने कार्यक्रम लाइफस्टाइल साइंटिफिक सेशन 2026 "Lifestyle Scientific Sessions 2026" में चर्चा की। आइए, कमर की साइज और पेट की चर्बी से हृदय विफलता (Heart Failure) और सूजन (Inflammation) के बारे में जानते हैं।
2 min read
Mar 25, 2026
Waist size, stomach fat, heart failure risk, Waist size may be a better predictor of heart failure,
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo - Gemini AI

Heart Failure Risk Predictor : हार्ट फेलियर होने के रिस्क को लेकर अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने अपने कार्यक्रम लाइफस्टाइल साइंटिफिक सेशन 2026 "Lifestyle Scientific Sessions 2026" में चर्चा की। वहां बताया कि कैसे बीएमआई की तुलना में कमर की साइज और पेट की चर्बी से हार्ट फेल और सूजन के बारे में पता लगाया जा सकता है।

पेट की चर्बी और हार्ट फेलियर के बीच संबंध

सेंट्रल ओबेसिटी (Central Obesity) का संबंध उस विसरल फैट (Visceral Fat) से है जो पेट के अंदरूनी हिस्से में जमा होता है। ये शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को घेरे रहता है। साथ ही एक हालिया स्टडी के निष्कर्ष बताते हैं कि पेट के आसपास की यह चर्बी सीधे तौर पर हार्ट फेलियर से जुड़ी हुई है। इस बात को लेकर एसोसिएशन ने गहन चर्चा भी की।

बता दें, इस अध्ययन में 'जैक्सन हार्ट स्टडी' के लगभग 2,000 वयस्कों के डेटा का विश्लेषण किया गया।

शोधकर्ताओं ने पाया कि शरीर में सूजन (जो 'हाई-सेंसिटिविटी सी-रिएक्टिव प्रोटीन' या hs-CRP द्वारा मापी जाती है) हार्ट फेलियर और पेट की चर्बी के बीच की एक कड़ी है। यह सूजन इस जोखिम के लगभग 25% से 28% हिस्से के लिए जिम्मेदार पाई गई।

इसमें ये बात भी सामने आई कि बॉडी मास इंडेक्स (BMI) अकेले हार्ट फेलियर की भविष्यवाणी नहीं कर पाया। इसके बजाय, कमर का घेरा या कमर की साइज (Waist Circumference) और कमर-से-लंबाई का अनुपात (Waist-to-height ratio) हार्ट फेलियर के रिस्क को अधिक सटीक से बतात सकता है।

Expert Advice | कार्डियोलॉजिस्ट की राय

पत्रिका के साथ बातचीत में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. धर्म प्रकाश शरण कहते हैं, अगर आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो केवल वजन कम करने के बजाय अपने कमर के घेरे (Belly Fat) को नियंत्रित करने पर ध्यान दें। अगर पेट की चर्बी या कमर का घेरा बढ़ रहा है तो उसको अनदेखा ना करें।

इसे आप इस तरह से भी समझ सकते हैं कि जिसकी जितनी मोटी-चौड़ी कमर उसको उतना अधिक हार्ट फेलियर का खतरा हो सकता है। इस आधार पर सिर्फ आशंका जताई जा सकती है। ये स्टडी पुष्टि नहीं कर रही है। इस शोध को ऐसे भी गंभीरता से ना लें कि आप अगर मोटे हैं तो आपको तुरंत हार्ट अटैक आ ही जाएगा! हां, अगर आपको लगता है कि आप सामान्य से अधिक मोटे हैं तो आपको अपने हेल्दी फैट पर ध्यान देना चाहिए।

Updated on:
25 Mar 2026 03:43 pm
Published on:
25 Mar 2026 03:43 pm
Also Read
View All
Nasal Polyps: बार-बार नाक बंद और सिरदर्द को न समझें सामान्य, हार्वर्ड हेल्थ ने बताया अंदर बन सकती हैं अंगूर जैसी गांठें

Eye Disease Keratitis: आंख में कुछ चुभने जैसा महसूस हो और लगातार पानी आए तो, हो सकता है केराटाइटिस, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचने के उपाय

Cracking Knuckles: क्या उंगलियां चटकाने की आदत से बढ़ जाता है गठिया होने का खतरा? Cleveland Clinic और Mayo Clinic से जानें

Celiac Disease: खाना खाने के बाद पेट की परेशानी और लगातार थकान? मेयो क्लिनिक से जानें सीलिएक डिजीज के ये संकेत

Acanthosis Nigricans: गर्दन और बगल की त्वचा अचानक पड़ने लगी काली? हेल्थलाइन ने बताया सिर्फ गंदगी नहीं, एकेन्थोसिस निगरिकन्स का हो सकता है संकेत