
नई दिल्ली। आजकल कि लाइफस्टाइल और डाइट ऐसी हो गई है कि शरीर में अक्सर कोई न कोई समस्या बनी ही रहती है,ऐसे में वहीं एक बहुत ही ज्यादा कॉमन समस्या है और वो है गले के पिछले हिस्से में दर्द का बना रहना। गर्दन के पिछले हिस्से में दर्द होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि ज्यादातर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, या गलत पोजीशन में सो जाना और भी कई कारण हो सकते हैं। गर्दन में दर्द होने की समस्या को अक्सर हम इग्नोर कर देते हैं वहीं ये समस्या और बढ़ती चली जाती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ आसान से घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगें जो इस समस्या को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
1.लैवेंडर ऑयल
लैवेंडर ऑयल अपने सुगंध के लिए जाना जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि ये आपके गले में होने वाले दर्द को दूर करने में भी फायदेमंद हो सकता है। आप लैवेंडर ऑयल को लें इसे हल्का सा गर्म करें उसके बाद हल्के हल्के हाथों से गले के पिछले हिस्से में सिकाई करें। कुछ ही देर में आपके गले में होने वाले दर्द से आपको राहत मिल जाएगी।
2.अदरक
अदरक का सेवन आमतौर पर खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि अदरक सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है। यदि आप अदरक का सेवन रोजाना करते हैं तो इससे काफी हद तक दर्द की समस्या से आपको आराम मिल सकता है। इसके होने वाले फायदों कि बात करें तो ये एंटी बैक्टीरियल के जैसे कई सारे तत्वों से भरपूर होती है। इसके सेवन से गले में दर्द होने की समस्या से भी आपको आराम मिलता है।
3.दूध के साथ हल्दी का सेवन
हल्दी और दूध ये दोनों ऐसे चीजें हैं जो अनेकों पोषक तत्वों और कैल्शियम से भरपूर होती हैं। यदि आप भी गले में होने वाले दर्द की समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो ऐसे में हल्दी वाला दूध आपकी काफी मदद कर सकता है। ये दोनों ही ऐसे तत्वों से भरपूर होते हैं जो दर्द को दूर करने में कारगर साबित होते हैं। ऐसे में आप सोने से पहले रोजाना हल्दी वाले दूध को अपने रोजना कि डाइट में शामिल कर सकते हैं।
4.गर्म पानी से सिकाई
यदि आपके गले के पिछले हिस्से में दर्द बहुत ही ज्यादा बढ़ गया है तो ऐसे में गर्म पानी आपकी काफी मदद कर सकता है। गर्म पानी में एक चम्मच सेंधा नमक को मिलाएं इसके बाद इससे अपने गले की सिकाई करें। थोड़ी ही देर में आपको दर्द से निजात मिल जाएगा वहीं यदि सूजन है तो वो भी चली जाएगी। ऐसा आपको कम से कम दिन में दो से तीन बार करना है।
5.कुर्सी में झुककर बैठें
यदि आपके गले के पिछले हिस्से में दर्द बना रहता है तो आपको कुर्सी में झुककर के बैठना चाहिए। झुककर बैठे से ये फायदा होगा कि आपके गले में ज्यादा भार नहीं आएगा। जिससे कि गर्दन में दर्द की समस्या से आपको निजात मिल सकता है। वहीं इस बात का भी ध्यान रखें कि हर थोड़ी-थोड़ी देर में चाल-फेर को जरूर करते रहें। क्योंकि यदि एक ही पोजीशन में ज्यादा देर आप बैठे रहते हैं तो भी दर्द बढ़ सकता है।