घरेलू और प्राकृतिक उपचार

दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से मिलेंगे कमाल के फायदे, दूर होने लगेंगी ये बीमारियां

Cinnamon Milk Health Benefits: दूध में अगर आप रोज दालचीनी मिलाकर पीनें लगे तो आप न केवल हेल्दी बनेंगे, बल्कि कई बीमारियां भी दूर होंगी।

2 min read
May 08, 2022
cinnamon_milk_health_benefits.jpg
Cinnamon Milk Health Benefits

दालचीनी वो गर्म मसाला है जिसके औषधिय गुण कई असाध्य बीमारियों को भी कंट्रोल करने में कारगर है। अगर रोज दूध के साथ दालचीनी को लेने की आदत डाल ली जाए तो कई शारीरिक समस्याएं दूर होगीं। तो चलिए जानें कि दूध में दालचीनी मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे हैं।

दूध और दालचीनी के पोषक तत्व-Nutrients of Milk and Cinnamon
दूध से केवल कैल्शियम ही नहीं, प्रोटीन और विटामिन बी 12, पोटेशियम, मैग्नीशियम, थियामिन, विटामिन ए और सेलेनियम जैसे अन्य पोषक तत्वों भी मिलते हैं। वहीं दालचीनी में इमीन, फॉस्फोरस, प्रोटीन, सोडियम, विटामिन, कैल्शियम, मैंग्नीज, पोटेशियम, निआसीन, काबोहाइडे्रट आदि प्रचुर मात्रा में होते हैं। दोनों चीजे जब साथ मिलती हैं तो एक बेहतरीन औषधि बन जाती हैं।

दालचीनी वाला दूध पीने के होते हैं ये शानदार फायदे- Great Benefits Of Cinnamon Milk

पेट के लिए बेहतरीन औषधि
कब्ज, अपचन, वात या कफ में दूध और दालचीनी औषधि समान काम करते हैं। वहीं पेट से जुड़ी हर समस्या में ये दोनों चीजें काम आती हैं।
अच्छी नींद के लिए फायदेमंद
रात को सोते समय दालचीनी वाला दूध पाने से नींद का पैटर्न सुधरता है और अनिद्रा की समस्या दूर होती है।

मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने असरदार
वेट ही नहीं, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल में भी दालचीनी वाल दूध बहुत फायदेमंद है। दालचीनी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है और वसा का पिघलाने में मददगार होती है।

इंफेक्शन से लड़ने वाली
सर्दी और खांसी ही नहीं, कई तरह के इंफेक्शन से भी दूध और दालचीनी बचाते हैं। इम्युन सिस्टम को मजबूत करते हैं क्योंकि गर्म दूध में दालचीनी मिलाकर एंटीऑक्सीडेंट बढ़ जाता है। दालचीनी वाला दूध पुराने दर्द को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकता है। दालचीनी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण भी होते हैं।

ब्लड शुगर को करेगा कंट्रोल
दालचीनी डायबिटीज रोगियों के लिए भी अच्छा है। ये ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में बहुत कारगर औषधि है। वहीं जो महिलाएं पीसीओडी से पीड़ित हैं उनके लिए भी ये विशेष लाभकारी है। जिन महिलाओं को गर्भ नहीं ठहरता उनके लिए ये दूध बहुत लाभ देगा।

दालचीनी दूध कैसे तैयार करें?
एक कप दूध में एक से दो चम्मच दालचीनी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें और रोजाना रात को सोने से पहले सेवन करें।

एक दिन में कितना दालचीनी लें
दालचीनी की रोजाना कम से कम दो ग्राम मात्रा ले सकते हैं। दो ग्राम से साढ़े तीन ग्राम तक दालचीनी लेना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होगा।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Published on:
08 May 2022 02:58 pm