
नई दिल्ली। सिरदर्द की समस्या एक आम प्रॉब्लम है,इसके होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि पानी का कम सेवन,नींद न पूरी हो पानी,कंप्यूटर या लैपटॉप के सामने देर तक बैठना आदि। सिरदर्द की समस्या को कम करने के लिए कई बार लोग दवाई का सहारा लेते हैं जो उस समय तो दर्द को कम कर देती हैं पर इनका शरीर में बुरा प्रभाव भी देखने को मिल सकता है। दवाई का ज्यादा सेवन सेहत को भी नुकसान पंहुचा सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ आसान से आयुर्वेदिक उपायों के बारे में बताएंगें जो इस समस्या को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
1.सेंधा नमक
सेंधा नमक का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी ये मानना है कि सिरदर्द की समस्या यदि आपको अक्सर रहती है तो ऐसे में इस समस्या से निजात पाने के लिए सेंधा नमक आपकी मदद कर सकता है। रोजाना सुबह उठकर आप गुनगुने पानी के साथ एक छोटा चम्मच सेंधा नमक मिला के सेवन करें। सिरदर्द की समस्या भी दूर होगी वहीं सेंधा नमक पेट को साफ़ रखने में भी मददगार साबित हो सकता है। ऐसा आप दिन में कम से दो बार सेंधा नमक के पानी का सेवन कर सकते हैं।
2.चंदन का पाउडर
चंदन के पाउडर को आप सिर दर्द के समस्या को दूर करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। माना जाता है कि चंदन आमतौर पर त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाता है बल्कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ये त्वचा को खूबसूरत बना के रखने में तो फायदेमंद होता ही है वहीं साथ ही साथ ये सेहत को भी ढेरों लाभ पंहुचा सकता है। सिरदर्द की समस्या को दूर करने के लिए आप चंदन का पाउडर लें उसमें कुछ बूदें पानी की डालें इसके पेस्ट को माथे में लगाएं और आधे घंटा तक लगा रहने दें। कुछ देर बाद वार्म वाटर से इसे साफ़ करें। ऐसा करने से सिर को ठंडक मिलेगी वहीं सिर दर्द की समस्या भी दूर हो जाएगी।
3.ब्राह्मी
ब्राह्मी की बात करें तो ये सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है। ब्राह्मी अनेकों पोषक तत्वों से भरपूर होती है,इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स,एंटी बैक्टीरियल के जैसे महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं। ये सिर में दर्द की समस्या को दूर करने में सहायक हो सकते हैं वहीं शरीर को भी लाभ पहुँचता है। ब्राह्मी के और फायदों की बात करें तो ये एक ऐसी औषिधि है जो चिंता और स्ट्रेस जैसी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी ये मानना है कि यदि आप अक्सर सिर दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं तो नाक में ब्राह्मी और घी की कुछ बूदों को मिला के डाल सकते हैं। इससे सिर दर्द की समस्या धीरे-धीरे कम हो जाएगी।
4.इलायची
इलायची का इस्तेमाल आमतौर पर माउथ फ्रेशनर की तरह या खाने में महक को बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि ये न केवल स्वाद को बढाती है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत ही ज्यादा लाभदायक होती है। इलायची में अनेकों ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो सिरदर्द की समस्या को दूर करने में सहायक हो सकते हैं। आप इलायची को डाइट में शामिल करे हैं वहीं साथ ही साथ एक-दो इलायची को साथ रखें और इन्हें चूसते भी रहे। इसके रोजना सेवन से सिरदर्द की समस्या दूर हो जाएगी।
5.त्रिफला चूर्ण
त्रिफला चूर्ण की बात करें तो इसको भिभितकि,हिरतकी और आवलें को अच्छे मिक्स करके तैयार किया जाता है। इसका सेवन यदि आप रोज करते हैं तो सेहत को अनेकों लाभ पहुँचता है जैसे कि पेट साफ़ रखने से लेकर इसके सेवन से फेफड़े भी साफ़ रहते हैं। वहीं यदि आप सिरदर्द की समस्या से परेशान रहते हैं तो आप रोजाना सुबह गर्म पानी के साथ इस त्रिफला चूर्ण का सेवन कर सकते हैं। इससे सरदर्द की समस्या भी दूर हो जाएगी वहीं आपका शरीर भी स्वस्थ रहेगा