घरेलू और प्राकृतिक उपचार

Benefits of Limestone: चुटकी भर चूना आपकी कई बीमारियों का करेगा इलाज, जानिए इसके कई छिपे स्वास्थ्य लाभ

Health Benefits of Limestone: चूना और चूने का पानी दोनों ही अगर सीमित मात्रा में यूज किया जाए तो ये कई रोग के इलाज में कारगर होते हैं।

2 min read
May 18, 2022
health_benefits_of_limestone_chuna.jpg
Health Benefits of Limestone Chuna

पान में लगाए जाने वाला चूना कैल्शियम से भरा होता है। इस चूने का प्रयोग कुछ बीमारियों में प्राचीन काल से होता रहा है। नेचुरपैथी और आयुर्वेद दोनों में चूने का यूज होता है। तो चलिए आज आपको इस चूने के फायदे बताएं।

चूने के फायदे-Benefits of Limestone

1. हड्डियों में दर्द की शिकायत पर एक या दो चम्मच चूने के पानी पीना शुरू कर दें। ये न केवल हड्डियों को मजबूत करेगा बल्कि दर्द से भी आराम दिलाएगा।
2. यूरिन से जुड़ी दिक्कतों में भी चूने का निथरा हुआ पानी पीना चाहिए। इससे यूरिन खुलकर आती है। इसके लिए चूने के निथरे हुए पानी में तिल का तेल और शक्कर मिलाकर पीना चाहिए।
3. पसली के दर्द में चूने और शहद को कपड़े पर लगाकर बांध लें। इससे दर्द दूर हो जाएगा।
साइनस या सिरदर्द की समस्या में चूने और नौसादर को मिलाकर सूंघने से बहुत आराम मिलता है।
4. पेट में कीड़े होने पर चूने के पानी को नारियल पानी में मिलाकर पीना चाहिए।
5. दांतों की झनझनाहट की समस्या है तो चूने का पानी का पिएं, इससे दांत मजबूत होंगे।
6. जलने पर जरा से चूने में अलसी का तेल मिलाकर जली हुई जगह पर लगाएं दें, तुरंत आराम मिलेगा।

7. कील-मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए जरा से चूने में थोड़ा सा शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। कुछ दिन में मुंहासे ठीक हो जाएंगे।
8. अगर घाव हो गया है तो चूने को मक्खन और सोंठ के साथ मिलाकर घाव पर लगा लें। घाव सूख जाएगा।
9. शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए नियमित रूप से एक या दो चम्मच चूने के पानी का सेवन करें।
10. अगर नाखून कमजोर हैं, बाल और त्वचा से संबंधित कोई समस्या है तो गन्ने के रस में चूने के पानी को एक या दो चम्मच मिलाएं और पिएं।
11. शरीर पर यदि मस्से हैं तो चूना, सज्जी, तूतिया और सुहागे को पानी में पीसकर शरीर के मस्से पर लगाएं। कुछ ही दिनों में मस्से दूर हो जाते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Published on:
18 May 2022 01:56 pm