
नई दिल्ली। घरेलू उपचार या कोई प्राकृतिक फल सब्जी का सेवन एक ऐसी चीज है जो आपको कभी साइड इफेक्ट या नुकसान नहीं देगी । बल्कि हो सकता है इससे आपके बीमारी में सुधारी ही हो ।इसलिए आज हम आपको किडनी स्टोन को ठीक करने के लिए कुछ कारगर घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं । जिन्हें अपनाकर आपको किडनी स्टोन से जल्द राहत मिल जाएगी।
करेला
करेला किडनी स्टोन को ठीक करने में काफी कारगर है । इसके लिए आपको करेले के जूस का सेवन करना चाहिए। इससे ज्यादा अच्छा इफेक्ट पड़ता है ।करेले में मैग्नीशियम फास्फोरस नाम का तत्व होता है जो स्टोन को बनने से रोकता है।
अंगुर
अंगूर में एल्ब्यूमिन और सोडियम क्लोराइड बहुत ही कम मात्रा में होता हैं, इसलिए किडनी में स्टोन का उपचार के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। साथ ही अंगूर प्राकृतिक मूत्रवर्धक के रूप में उत्कृष्ट रूप में कार्य करता है क्योंकि इनमें पोटेशियम नमक और पानी भरपूर मात्रा में होते हैं।
नींबू का रस
नींबू का रस जैतून के तेल के मिश्रण के साथ किडनी के पथरी के लिए रामबाण साबित होता है ।सुबह सुबह खाली पेट पीने से भी इसका असर दोगुना हो जाता है। यह पथरी होने पर जो दर्द होता है उसे तुरंत ठीक करने के लिए काफी लाभदायक है। दर्द होने पर 60 मिली लीटर नींबू के रस में उतनी ही मात्रा में आर्गेनिक जैतून का तेल मिला कर सेवन करने से आराम मिलता है।