घरेलू और प्राकृतिक उपचार

Constipation Prevention: इन फलों के रस से दूर करें कब्ज की समस्या

  Constipation Prevention: फाइबर से भरपूर नाशपाती पाचन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में पैक्टिन नामक तत्व से युक्त नाशपाती का रस कब्ज की समस्या में आराम दिलाने के लिए कारगर साबित हो सकता है।

3 min read
Juices To Prevent Constipation In Hindi

नई दिल्ली। Constipation prevention: यह तो आपने सुना ही होगा कि पेट सही तो सब सही। हमारे शरीर में होने वाली कई समस्याओं का कारण हमारा खान-पान और अस्त-व्यस्त जीवनशैली होती है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के अलावा संतुलित आहार अपनाना बहुत आवश्यक है। लेकिन आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी और खानपान में लापरवाही बरतने के कारण बहुत से लोगों को पेट से जुड़ी कोई ना कोई समस्या लगी ही रहती है। जिसमें गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या आम बात बन गई है।

कब्ज की समस्या से ग्रस्त व्यक्ति का किसी भी काम में मन नहीं लगता है। पूरे समय बेचैनी महसूस होती है और पेट ठीक से साफ नहीं होता है। इसके अलावा मल त्याग करने में दर्द होने के अलावा और काफी जोर लगाना पड़ता है। कब्ज होने पर अपने खान-पान का ध्यान रखना और भी आवश्यक हो जाता है। लेकिन कुछ फलों के रस के सेवन से कब्ज की समस्या से निपटने में सहायता मिल सकती है। तो आइए जानते हैं किन फलों के रस के सेवन से आपको कब्ज से छुटकारा मिल सकता है...

1. संतरे का रस
विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट के अलावा संतरे के रस में फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए कब्ज की समस्या में संतरे का रस पीने से आराम मिलने के साथ ही पाचन तंत्र को भी मजबूती मिलती है। विटामिन सी युक्त संतरे का रस चेहरे पर चमक लाने में भी कारगर साबित होता है।

2. नींबू का रस
विटामिन सी और फाइबर युक्त नींबू का रस भी कब्ज की समस्या से राहत दिलाने के लिए बहुत कारगर माना गया है। नींबू के रस में जीरा और शहद मिलाकर इसके फायदे को बढ़ाया जा सकता है। कब्ज की समस्या को दूर करने के साथ ही नींबू का रस शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का भी काम करता है। इसके अलावा इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

3. नाशपाती का रस
फाइबर से भरपूर नाशपाती पाचन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में पैक्टिन नामक तत्व से युक्त नाशपाती का रस कब्ज की समस्या में आराम दिलाने के लिए कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए आप नाशपाती के रस में नींबू का रस मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से आपका पेट अच्छी तरह साफ होगा और मल त्याग करने में भी आसानी होगी। इसके अलावा, नाशपाती का रस प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही संक्रमित रोगों से बचाने में भी सहायक होता है।

4. सेब का रस
कई तरह के विटामिन, खनिजों, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, एंटीबैक्टीरियल जैसे गुणों से भरपूर सेब का रस कब्ज की समस्या को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है। कब्ज की समस्या दूर होने के साथ ही सेब के रस के सेवन से शरीर में पानी की कमी की पूर्ति भी हो जाती है। सेब का रस पीने के अलावा आप फल के रूप में भी इसका सेवन कर सकते हैं।

Updated on:
11 Dec 2021 07:01 pm
Published on:
11 Dec 2021 06:59 pm
Also Read
View All