
नई दिल्ली। Peanut Face Packs: पीनट यानी मूंगफली को स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना गया है। प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, कार्बोहाइड्रेट जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर मूंगफली को अपने आहार में शामिल करने के कई फायदे हो सकते हैं। खासकर आपकी त्वचा और बालों के लिए इसके फायदे देखे गए हैं। मूंगफली को खाने के अलावा पीनट फेस पैक कई त्वचा समस्याओं में लाभ पहुंचा सकता है। पीनट फेस पैक्स चेहरे की चमक बढ़ाने के साथ ही त्वचा मुलायम बनाते हैं। साथ ही मूंगफली से बने फेस पैक त्वचा के रोम छिद्रों के भीतर से सफाई भी करते हैं। अगर आप रूखी-सूखी और बेजान त्वचा से परेशान हैं, तो निम्न पीनट फेस पैक आपकी मदद कर सकते हैं...
1. रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए
इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको चाहिए आधा कप भीगी हुई मूंगफली, दो पके हुए केले तथा एक चुटकी हल्दी पाउडर।
विधि:
फेस पैक बनाने से लगभग 4 घंटे पहले मूंगफली को पानी में भिगोकर रखें। अब एक मिक्सर में मूंगफली और केला डाल कर एक फाइन पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को कटोरी में निकाल कर इसमें हल्दी पाउडर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब तैयार फेस पैक को अपने पूरे चेहरे तथा गर्दन पर अच्छी तरह लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। और फिर सूखने पर सादा पानी से चेहरा धो लें। रूखी त्वचा से छुटकारा पाने और एजिंग के लक्षणों को कम करने के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार किया जा सकता है। लेकिन यदि आपकी स्किन नॉर्मल है तो हर 15 दिन में इस फेस पैक को इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए
इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको चाहिए आधा कप दूध, 3 बड़े चम्मच मूंगफली के दाने और एक बड़ा चम्मच शहद।
विधि:
एक मिक्सर में मूंगफली और दूध डालकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को कटोरी में निकालकर उसमें शहद डालकर अच्छी तरह मिलाएं। तैयार फेस पैक को चेहरे पर लगाने से पहले अपने चेहरे को कच्चे दूध से अच्छी तरह साफ कर लें। उसके बाद फेस पैक को पूरे चेहरे पर अच्छी तरह लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। तथा सूखने के बाद सादा पानी से चेहरा धो लें। ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल आप सप्ताह में एक बार अवश्य करें।
3. टैनिंग मिटाने के लिए
स्पेस पैक को बनाने के लिए आपको चाहिए आधा का मूंगफली के दाने चार चम्मच दूध और दो संतरे।
विधि:
दोनों संतरों को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें मूंगफली के दाने और दूध डालकर दोबारा से अच्छी तरह पीसकर फाइन पेस्ट तैयार कर लें। तैयार फेस पैक को कटोरी में निकाल लें। चेहरे पर लगाने से पहले अपने चेहरे को कच्चे दूध में कॉटन बॉल डुबोकर अच्छी तरह साफ करें। इसके बाद इस बात को अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लें। लगभग 20 मिनट बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। चेहरे की रंगत निखारने और ट्रेनिंग मिटाने के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में एक बार अवश्य करें। आपको जल्द ही फर्क नजर आने लग जाएगा।