घरेलू और प्राकृतिक उपचार

good health tips for winter जानिए सर्दी में हाथों को झुर्रियों से बचाने और हाथों को मुलायम रखने के आसान उपाय

हर कोई चाहता है की उसके शरीर का सारा हिस्सा परफेक्ट दिखे । और हम लोग अपने शरीर के हर एक हिस्से को सुंदर की बनाने की पूरी कोशिश करते हैं । चेहरे और पैरों को सुंदर बनाने के साथ-साथ हाथों को सुंदर रखना भी हमारी ही जिम्मेदारी है। लेकिन ज्यादातर लोग हाथों की झुर्रियो से परेशान रहते हैं। ऐसे में बता दें कि रिंकल फ्री हाथों के लिए कुछ टिप्स आपके बेहद काम आ सकते हैं। लेकिन इन तरीकों को अपनाने से पहले यह जानना जरूरी है कि हाथों में झुर्रियां किन गलतियों के कारण पड़ सकती हैं।

2 min read
protect hands for  wrinkles in winter
protect hands for wrinkles in winter

नई दिल्ली : रोजमर्रा के कार्यों के बीच अक्सर हम ऐसी गलतियां कर देते हैं जिसके कारण हाथों पर झुर्रियां पड़नी शुरू हो जाती हैं। समय से पहले हाथों पर आने वाली ये झुर्रियां ना केवल आपकी सुंदरता को प्रभावित कर सकती हैं बल्कि व्यक्ति का ध्यान आपकी तरफ आकर्षित भी कर सकती हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज हम आपको बताएंगे कि किन गलतियों के कारण हाथों पर झुर्रियां पड़ सकती हैं। हाथों पर झुर्रियां आने के पीछे रोजमर्रा में की गई गलतियां जिम्मेदार हो सकती हैं। ऐसे में जानते हैं इन गलतियों के बारे में।

हाथों पर झुर्रियां लाने वाले कारण

1 - शरीर में पानी की कमी
शरीर में पानी की कमी के कारण व्यक्ति को झुर्रियों का सामना करना पड़ सकता है। जी हां, डिहाइड्रेशन के कारण अकसर व्यक्ति को ना केवल त्वचा की बल्कि हाथों की झुर्रियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में दिन में 10 से 12 गिलास पानी पीना जरूरी है। बता दें कि खुद को हाइड्रेट रखने से न केवल हाथ सुंदर नजर आ सकते हैं बल्कि व्यक्ति का चेहरा भी खिला-खिला नजर आ सकता है

2 - सैनिटाइजर के ज्यादा इस्तेमाल से
कोरोनाकाल में सभी लोगों ने सैनिटाइजर को अपना दोस्त बनाया। ऐसा इसलिए क्योंकि सैनिटाइजर के इस्तेमाल से लोग कोरोना वायरस को शरीर में प्रवेश करने से रोक सकते थे। बता दें कि लोग हाथ धोने की बजाय भी सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसके कारण उनके हाथ जरूरत से ज्यादा ड्राई नजर आ सकते हैं। यदि कारण होता है उन्हें अपने हाथों पर झुर्रिया नजर आनी शुरू हो जाती हैं।

3 - हाथों में मॉइश्चरराइजर की कमी
हाथों पर नमी की कमी के कारण भी अकसर लोगों को झुर्रियों का सामना करना पड़ता है। खासकर सर्दियों में लोगों को रूखी त्वचा के चलते कई बार रिंकल्स नजर आ सकते हैं। ऐसे में समय रहते इस समस्या को दूर करना जरूरी है। आप हाथों पर प्राकृतिक नमी को बरकरार रखने के लिए नारियल के तेल की मदद भी ले सकते हैं।

4 - सनब्लॉक का इस्तेमाल करना भूल जाएं
अकसर लोग बाहर जाने से पहले सनब्लॉक का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बता दें कि सनब्लॉक का इस्तेमाल केवल चेहरे के लिए ही नहीं होता है। लोगों को हाथों पर भी सनब्लॉक का इस्तेमाल करना चाहिए। वरना सूर्य की हानिकारक किरणों के चलते अकसर लोगों को हाथों की झुर्रियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में बाहर निकलने से पहले हाथों पर भी सनब्लॉक का इस्तेमाल करें।

5 - नाइटकेयर में रूटीन में कमी

अकसर लोग दिन में अपनी त्वचा का ख्याल रख लेते हैं लेकिन नाइट में त्वचा का ख्याल रखना भूल जाते हैं। हाथों के लिए नाइटकेयर रूटीन को अपनाना जरूरी है। ऐसे में नाइटकेयर रूटीन में हैंड क्रीम या पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल कर सकते हैं और हाथों की त्वचा को मॉइश्चरराइज कर सकते हैं। बता दें कि रात भी इनके हाथों पर लगे रहने से ना केवल झुर्रियों से राहत मिल सकती है बल्कि व्यक्ति के हाथ एब्जॉर्ब भी कर लेते हैं।

Updated on:
14 Dec 2021 10:14 pm
Published on:
14 Dec 2021 10:12 pm