घरेलू और प्राकृतिक उपचार

Home Remedies: घर से मक्खियों को भागने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, मिलेगी इनसे तुरंत राहत

Home Remedies: गर्मियों के मौसम में मक्खियां हमें बहुत परेशान करती है। कीड़े-मकोड़े या मक्खियां स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होते हैं, इसलिए उन्हें घर से निकालना जरूरी है। मक्खियों को घर से भगाने के लिए लोग तरह-तरह के केमिकलयुक्त कीटनाशकों का इस्तेमाल करते हैं जो की हानिकारक भी हो सकता है। लेकिन ऐसे कुछ घरेलू उपाय भी है जिसे उपयोग करके अपने घर से मक्खियों को बाहर भागा सकते हैं। चलिए जानें इन घरेलू उपाय को  

2 min read
Home Remedies: घर से मक्खियों को भागने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, मिलेगी इनसे तुरंत राहत
Tips to keep flies away from your house

Home Remedies: गर्मियों और बारिश के मौसम में मक्खियां घरों में घुस जाती है। यह बेहद ही इरिटेटिंग होती हैं और लोगों को परेशान कर देती हैं। मक्खियां घर के बाहर पड़े कचरे पर बैठती हैं, फिर हमारे खाने पीने कि चीजों पर। मक्खियां घर में बैक्टीरिया और जर्म्स को जन्म देती हैं और कई तरह के संक्रमण फैलाती हैं। फिर शुरू होती हैं बीमारियाँ जो कभी कभी जानलेवा भी साबित हो जाती हैं। इसलिए आज हम आपको मक्खियों को भागने के कुछ उपाय उपाय बतायेंगें जिसे करने से मक्खियाँ आपके घर से दूर रहेंगी। तो आइए जानते हैं उन घरेलू उपाय के बारे में

मक्खियों को भागने के घरेलू उपाय


1. कपूर

यह मक्खियों को घर में आने से रोकता है। थोड़ा सा कपूर जलाये और पूरे कमरे में उसे घुमाए इससे उसकी महक से मक्खियाँ भाग जाएँगी।

2. दालचीनी

दालचीनी के जरिए भी मक्खियों को घर से दूर भगाया जा सकता है। दालचीनी की महक मक्खियों को पसंद नहीं होती। ऐसे में आप दालचीनी का छोटा-सा टुकड़ा तोड़कर रख दें। इससे मक्खियां तुरंत भाग सकती हैं।

3. तेजपत्ता

इसके लिए आप एक तेजपत्ता, नीम का तेल और कपूर की जरूरत होगी। सबसे पहले कपूर को पीसकर तेल में मिला लें। इसे पीसने या कूटने के लिए आप डिस्पोजेबल कप इस्तेमाल करें वर्ना इसकी खुशबू बर्तन में रह जाएगी। अब पिसे हुए कपूर में तेल मिलाएं, इसमे तेजपत्ता डालकर मिक्सचर बना लें। इसमें आपको हल्की सी आग जलानी है और धुंआ कमरे में छोड़ना है। इससे मच्छर और मक्खी कमरे से भाग जाएंगे।

4. सेब और लौंग

एक सेब में कुछ लौंग को दबा दें और ऐसी जगह पर रखे जहां मक्खियां हों। आप देखेंगे कि मक्खियां भाग रही हैं, मक्खियां लौंग की महक बर्दाश नहीं कर पाती हैं।

5. तुलसी

क्या आप जानते हैं तुलसी की पत्तियों की खुशबू से मक्खियां घर में नहीं आती हैं। तुलसी सभी के घरों में पाई जाती है। ऐसे में आप तुलसी के पत्तों से होममेड स्प्रे बना सकते हैं। इससे मक्खियां भाग जाएंगी। आप चाहें तो बाजार से भी तुलसी वाले स्प्रे खरीद सकते हैं। तुलसी स्प्रे बनाने के लिए करीब 15 पत्तों को गरम पानी में भिगो दें और थोड़ी देर बाद उसे मिक्स कर लें। अब इसे किसी स्प्रे बोतल में भरकर रख लें। जहां मक्खी दिखे आप स्प्रे कर सकते हैं।

Published on:
13 Apr 2022 04:32 pm