होम अप्लाएंसेज

ब्रॉडबैंड यूजर्स को 30 अप्रैल तक 300 MBPS स्पीड के साथ मिलेगा अनलिमिटेड डेटा, जानें ऑफर

ACT Fibernet अपने यूजर्स को 300 MBPS Speed के साथ दे रहा अनलिमिटेड डेटा ACT Fibernet मैसेज के जरिए यूजर्स को दे रहा इस ऑफर की जानकारी
less than 1 minute read
ACT Fibernet Offers Unlimited Data with 300 MBPS Speed
ACT Fibernet Offers

नई दिल्ली: कोरोनावायरस के चलते सभी कंपनियां अपने कर्मचारियों से घर से काम करा रही है। ऐसे में अपने यूजर्स का ध्यान रखते हुए ACT Fibernet ने अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स को 30 अप्रैल तक 300 MBPS स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा देने का ऑफर पेश किया है ताकि उनको किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़ें।

कंपनी का कहना है कि मौजूदा समय में लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका ध्यान रखते हुए कंपनी ने ये ऑफर पेश किया है। हालांकि, अपग्रेडेड स्पीड का फायदा लेने के लिए कई यूजर्स को अपने राउटर को अपग्रेड करने की जरूरत पड़ सकती है। कंपनी ने इससे पहले 7 मार्च को ये ऑफर पेश किया था और इसकी वैधता 31 मार्च तक थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया है।

बता दें कि 300Mbps की स्पीड एंट्री-लेवल प्लान वाले यूजर्स को नहीं मिलेगी। यानी उन्हें 30 अप्रैल तक 100Mbps की ही स्पीड मिलेगी। इससे पहले एंट्री-लेवल प्लान वाले यूजर्स को शहर के हिसाब से 40Mbps, 50Mbps या 75Mbps तक की स्पीड मिल रही है। इस ऑफर का लाभ लेने के लिए यूजर्स को सबसे पहले ACT Fibernet ऐप में लॉग-इन करना है और अपग्रेड ऑफर सिलेक्ट करना है। इसके बाद सपॉर्ट मैसेज के जरिए यूजर्स को जानकारी दी जाएगी कि उनका ऑफर 30 अप्रैल तक के लिए एक्सटेंड कर दिया गया है।

Published on:
02 Apr 2020 03:13 pm