होम अप्लाएंसेज

तपती गर्मी में AC की कमी नहीं होने देंगे महसूस, 300 रुपए में मिल रहे ये दमदार Cooler

गर्मियों का सीजन पीक पर है और ऐसे में कूलर व एसी की सभी को जरूरत पड़ती है। हालांकि एसी के लिए बजट बीच में आ जाता है

2 min read
तपती गर्मी में AC की कमी नहीं होने देंगे महसूस, 300 रुपए में मिल रहे ये दमदार Cooler

नई दिल्‍ली: गर्मियों का सीजन पीक पर है और ऐसे में कूलर व एसी की सभी को जरूरत पड़ती है। हालांकि एसी के लिए बजट बीच में आ जाता है और हम उसे लेने में कतराने लगते हैं। ऐसे में आज हम आपकों कुछ दमदार कूलर की जानकारी देंगे जो एसी की तरह रूम को ठंडा करेंगे और एसी की कमी को भी महसूस नहीं होने देंगे। इनमें ऊषा, बजाज जैसी कंपनियों के कूलर शामिल हैं। इतना ही नहीं इन कूलर को ऑनलाइन खरीदने पर डिस्काउंट भी मिलेगा। इन्हें EMI पर भी खरीद सकते हैं।

Cello Gem 22-Litre Personal Air Cooler को अमेजन से खरीद सकते हैं। इस कूलर की असल कीमत 5,999 रुपए है, जबकि ऑफर में यह आपको 4,500 रुपए में मिलेगा। अगर इसे EMI पर लेना चाहते हैं तो हर महीने आपको सिर्फ 214 रुपए ही चुकाने पड़ेंगे।

ये भी पढ़ें

बस ये छोटा सा काम करने से आपका खटारा कूलर बन जाएगा AC

Singer Aviator Personal SPC 020 APE 20-Litre कूलर को अमेजन से 4,479 रुपए में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी असल कीमत 7,290 रुपए है। वहीं अगर इसे EMI पर खरीदते हैं तो आपको 223 रुपए ही देना होगा। साथ ही इस कूलर पर एक साल की वारंटी भी दी जा रही है। इस कूलर में एक साथ 20 लीटर तक पानी भर सकते हैं।

Usha Atomaria 9-Litre Personal Air Cooler की कीमत 4,190 रुपए है, लेकिन ऑनलाइन साइट अमेजन इसपर डिस्काउंट दे रहा है। इसके तहत यह कूलर आपको सिर्फ 3,497 रुपए में मिलेगा। वहीं EMI के तौर पर आपको 166 रुपए हर महीने देने पड़ेंगे।

Bajaj Tc2007 37-Litre Air Cooler की कीमत 7,290 रुपए है, लेकिन ऑनलाइन यह आपको मात्र 6,199 रुपए में ही मिलेगा। वहीं अगर EMI पर कूलर लेते हैं, तो आपको हर महीने 295 रुपए ही चुकाने पड़ेंगे।

Symphony Diet 12T 12 Ltrs Air Cooler को डिस्काउंट ऑफर के तहत 5,499 रुपए में खरीद सकते हैं। हालांकि इसकी मार्केट कीतम 6,799 रुपए है। वही EMI के तहत यह कूलर खरीदते हैं तो सिर्फ 261 रुपए ही आपको देने होंगे।

ये भी पढ़ें

इस कूलर के सामने फेल हैं सारे AC, बिजली बिल में भी होती है बचत
Published on:
28 May 2018 02:24 pm
Also Read
View All