होम अप्लाएंसेज

24000 रुपये का Window AC सिर्फ 1130 रुपये देकर ले आयें घर, यहां जानिये ऑफर्स

इस गर्मी में अगर आप अपने घर के लिए एक किफायती बजट वाला 1 टन का AC खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ अच्छे ऑप्शन की जानकारी दे रहे हैं, साथ ही क्रेडिट कार्ड पर EMI का भी ऑप्शन मिल रहे हैं।

2 min read
Apr 09, 2022

पिछले साल की तुलना में अब AC (एयर कंडीशनर) खरीदना महंगा हो गया है, लेकिन ऑफर्स कई अच्छे है जिसकी वजह से इन्हें खरीदना आसान भी हो गया है। इस गर्मी में अगर आप अपने घर के लिए एक किफायती बजट वाला 1 टन का AC खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ अच्छे ऑप्शन की जानकारी दे रहे हैं, साथ ही क्रेडिट कार्ड पर EMI का भी ऑप्शन मिल रहे हैं। यहां हम आपको 1.0 टन 3 स्टार विंडो AC के बारे में ही जानकारी दे रहे हैं। आइये जानते हैं इन वैल्यू फॉर मनी एयर कंडीशनर के बारे में।

Lloyd 1.0 Ton 3 Star Window AC

25 हजार रुपये अगर आपका बजट है तो आप Lloyd 1.0 Ton 3 Star Window AC (GLW12B32WSEW,White) को चुन सकते हैं। इसमें बेहतर डिजाइन और अच्छी क्वालिटी देखने को मिलती है। फीचर्स की बात करें तो इस AC में क्लीन एयर फ़िल्टर, LED डिस्प्ले, सेल्फ-डायग्नोसिस फंक्शन, ऑटो रीस्टार्ट, रिमोट कंट्रोल ऑपरेशन और आसान इंस्टॉलेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं । यह मध्यम आकार के कमरे के लिए उपयुक्त है। यह एक 3 स्टार रेटिंग वाला मॉडल है। इसमें R32 गैस का इस्तेमाल किया है जोकि सुरशित मानी जाती है। इस प्रोडक्ट पर 1 साल और कंप्रेसर पर 5 साल की वारंटी मिल रही है। लॉयड विंडो AC नॉन-इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है। इसकी कीमत 24,000 रुपये (कीमत कम और ज्यादा होती रहती है ) है। आप इस AC को महज 1200 रुपये की EMI पर भी खरीद सकते हैं। आप इस मॉडल को अमेज़न से खरीद सकते हैं।

Voltas 1 टन 3 स्टार विंडो AC

Voltas के AC काफी अच्छे फीचर्स के साथ आते हैं और अपनी बेहतर सर्विस के लिए भी पॉपुलर है। आप कंपनी का मॉडल -123 Lyi/123 LZF खरीद सकते हैं। इस मॉडल की कीमत 26,999 रुपये है जिसे आप 1,271 रुपये की EMI कीमत पर घर ला सकते हैं। यह AC छोटे साइज के कमरों के लिए उपयुक्त है। फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑटो रीस्टार्ट, टर्बो मोड और कंप्रेसर टाइप refrigerant जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस प्रोडक्ट पर 1 साल और कंप्रेसर पर 5 साल की वारंटी मिल रही है। यह सफ़ेद कलर में आपको मिलेगा और इसका डिजाइन भी काफी अच्छा है। आप इस मॉडल को अमेज़न से खरीद सकते हैं।

Published on:
09 Apr 2022 07:24 pm
Also Read
View All