होम अप्लाएंसेज

महज 4,999 रुपये में आया नया पावरफुल Sound bar, सिनेमा हॉल जैसा मिलेगा ऑडियो

Elista ने भारत में अपना नया साउंडबार MusiBar ELS Bar 6000 को लॉन्च कर दिया है । इस साउंडबार का डिजाइन और इसके फीचर्स आपको पसंद आ सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2022, 12:15 PM IST
sounbar.jpg


जब से देश में बिग साइज़ स्मार्ट टीवी कम बजट में आने लगे हैं तब से साउंडबार की भी डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है।अगर आप भी एक अच्छा और बजट फ्रेंडली साउंडबार की तलाश में हैं तो इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड Elista ने भारत में अपना नया साउंडबार MusiBar ELS Bar 6000 को लॉन्च कर दिया है । इस साउंडबार का डिजाइन और इसके फीचर्स आपको पसंद आ सकते हैं। बेहतर साउंड के लिए इसमें दमदार ऑडियो के लिए डिजिटल एम्प्लिफायर दिया गया है। इसे आप ब्लूटूथ से लेकर USB पोर्ट के जरिये कनेक्ट कर सकते हैं। आइये जानते हैं कीमत और फीचर्स

MusiBbar ELS Bar 6000 की कीमत

Elista MusiBar ELS Bar 6000 साउंडबार की MRP 8,999 रुपये है, लेकिन इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत यह आपको सिर्फ 4,999 रुपये में मिल जाएगा, आप इसे कंपनी की वेबसाइट से खरीद सकते हैं। यह नया साउंडबार ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart और Amazon India पर भी उपलब्ध है।

MusiBbar ELS Bar 6000 के फीचर्स

बात फीचर्स की करें तो MusiBar ELS Bar 6000 साउंडबार का डिजाइन आपको पसंद आएगा और यह दिखने भी प्रीमियम फील दे रहा है । बेहतर ऑडियो के के लिए दमदार ड्राइवर के साथ डिजिटल एम्प्लिफायर दिया गया है। यह साउंडबार 60W के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth, AUX, Coaxial और USB पोर्ट मिलता है।

इसके अलावा साउंडबार में HDMI और ARC का भी सपोर्ट दिया गया है। नया साउंडबार LED स्क्रीन और रिमोट के साथ आता है, जिससे यूजर्स इसे आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। Elista के नए साउंडबार के साथ एक रिमोट, एक यूजर मैन्युअल और एक ऑक्स केबल मिलती है।

Published on: