होम अप्लाएंसेज

यहां स्मार्ट LED TV पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, जानें ऑफर्स

Flipkart से उठा सकेंगे डिस्काउंट और ऑफर्स का फायदा Xiaomi और Sony कंपनी की TV पर उठाएं छूट का फायदा इन बैंक के कार्ड से भुगतान करने पर मिल रहा अतिरिक्त डिस्काउंट

2 min read

नई दिल्ली: अगर आप कोई स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं तो यह सबसे सही मौका है। क्योंकि ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) पर Xiaomi और Sony कंपनी के कुछ टीवी पर डिस्काउंट और शानदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं। हालांकि इन टीवी पर मिल रहे इन ऑफर्स को कब तक के लिए दिया जा रहा है इसकी जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में स्टोक रहने तक ही इन ऑफर्स का फायदा उठाया जा सकता है।

Mi LED 43inch Smart TV 4A Pro

इस टीवी को डिस्काउंट कीमत के साथ 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो ग्राहक 9,000 रुपये के एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर 5% की छूट मिल रही है। साथ ही एसबीआई ( SBI ) बैंक के क्रेडिट कार्ड और एक्सिस बैंक के बज क्रेडिट कार्ड पर भी 5% के डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है। अगर आप आईसीआईसीआई ( ICICI ) बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से ईएमआई ट्रांजेक्शन करते हैं तो आपको अतिरिक्त 10% की छूट मिलेगी। यह एक एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी है जिसमें गूगल ऐप स्टोर की सुविधा मिलेगी।

Mi LED 55inch Smart TV 4X Pro

ग्राहक 55 इंच वाले इस टीवी को 37,999 रुपये में खरीद सकते हैं। मिल रहे ऑफर्स के तहत इसपर 15,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड और एक्सिस बैंक के बज क्रेडिट कार्ड पर भी 5% के डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है। साथ ही ग्राहक आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से ईएमआई ट्रांजेक्शन करते हैं तो उन्हें अतिरिक्त 10% की छूट मिलेगी। MarQ के 48.5इंच टीवी को छूट के साथ 31,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर 17,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। Sony के 55 इंच वाले टीवी को 79,990 रुपये में ऑफर्स के साथ लिस्ट किया गया है।

Published on:
24 Jul 2019 09:14 am
Also Read
View All