राशिफल

26 May 2022 Rashifal And Panchang: आज आयुष्मान योग में इन राशि वालों के सफल होंगे सभी काम, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Panchang And Rashifal 26 May 2022: आज गुरुवार के दिन ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। साथ ही आज भगवान विष्णु को समर्पित अपरा एकादशी का व्रत भी रखा जाएगा।

2 min read
26 May 2022 Rashifal And Panchang: आज आयुष्मान योग में इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

26 May 2022 Horoscope And Panchang: जानिए आज का पूरा राशिफल और पंचांग।

आज का पंचाग (Aaj Ka Panchang)
हिंदू पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है और दिन गुरुवार है। आज एकादशी तिथि सुबह 10 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। वहीं आज आयुष्मान योग में अपरा एकादशी पड़ने से यह दिन काफी महत्वपूर्ण हो गया है। आयुष्मान योग आज रात 10:14 pm तक रहेगा। इसके अलावा रेवती नक्षत्र रात्रि 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।

राहुकाल
दिल्ली- दोपहर 02:02 pm से 03:45 pm
मुंबई- दोपहर 02:14 pm से 03:53 pm
चंडीगढ़- दोपहर 02:04 pm से 03:48 pm
लखनऊ- दोपहर 01:46 pm से 03:28 pm
भोपाल- दोपहर 01:58 pm से 03:38 pm
कोलकाता- दोपहर 01:14 pm से 02:54 pm
अहमदाबाद- दोपहर 02:17 pm से 03:57 pm
चेन्नई- दोपहर 01:42 pm से 03:18 pm

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

मेष राशि- आज आपको नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। यात्रा शुभ रहेगी।

वृष राशि- इस राशि के छात्रों को थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। धन लाभ होने की संभावना है। जॉब प्रमोशन मिल सकता है।

मिथुन राशि- आज आध्यात्म की तरफ झुकाव महसूस करेंगे। व्यवसाय में कोई भी फैसला सोच समझकर लें।

कर्क राशि- अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज व्यवसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज के दिन हनुमान जी की उपासना करना फलदायी होगा।

सिंह राशि- आज किसी व्यवसायिक योजना को लागू करने के लिए दिन अनुकूल है। वहीं कोई व्यवसायिक समझौता लाभकारी साबित हो सकता है।

कन्या राशि- आज व्यापारिक सफलता से मन प्रसन्न होगा। शुभ फलों के लिए भगवान गणपति को दूर्वा अर्पित करें।

तुला राशि- आज दोस्तों का साथ मिलेगा। अपनी नौकरी को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।

वृश्चिक राशि- आज का दिन वृश्चिक राशि के उन लोगों के लिए बहुत लाभकारी है जो बैंकिंग और आईटी क्षेत्र में कार्यरत हैं। आज सूर्य ग्रह से सम्बन्धित गेंहू या गुड़ का दान कर सकते हैं।

धनु राशि- आज के दिन स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

मकर राशि- आज सभी कार्य पूरी लगन के साथ पूरा करेंगे जिससे सकारात्मकता बनी रहेगी। आज आपको एक से ज्यादा प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। वित्तीय स्थिति बेहतर होगी।

कुंभ राशि- दांपत्य जीवन में किसी और के दखल देने से समस्या खड़ी हो सकती है लेकिन शांति से काम लें। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

मीन राशि- आज आपको अचानक कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। भविष्य में कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं तो अभी से योजना बनाएं।

यह भी पढ़ें: मोक्षदायी अपरा एकादशी के दिन ये कथा पढ़ने से सभी पापों से मुक्ति मिलने की है मान्यता

Updated on:
25 May 2022 04:28 pm
Published on:
25 May 2022 04:27 pm
Also Read
View All
Aaj Ka Rashifal 14 April 2026: कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पर मेष-वृषभ को लाभ और जिम्मेदारी, मिथुन-धनु के लिए खुशखबरी, जानें आज का हाल

Shani Dev Favourite Zodiac Sign: इन 5 राशियों से खुश रहते हैं शनि देव, साढ़ेसाती में भी नहीं होता नुकसान, किस्मत देती है साथ

Tarot Rashifal 14 April 2026: मेष-मिथुन को रहेगी टेंशन, वृषभ-सिंह को मिलेगा धन और सम्मान, जानें आज का पूरा हाल

Mangal Gochar 2026: 2 अप्रैल को मीन राशि में मंगल का प्रवेश, 11 मई तक रहेगा प्रभाव, मिथुन-वृषभ समेत 4 राशियों की धन-तरक्की के बनेंगे बड़े योग

Chandra Gochar Effect: अक्षय तृतीया पर चंद्रमा करेंगे कमाल, इन 3 राशियों को मिलेगा पैसा और सफलता, जानें क्या खरीदना रहेगा आपके लिए सबसे शुभ