धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। इस दिन विधि-विधान और सच्चे मन से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने पर सौभाग्य और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साल की 24 एकादशियों में से एक अपरा या अचला एकादशी का व्रत इस साल 2022 में कल यानी 26 मई को पड़ रहा है। साथ ही ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन गुरुवार और आयुष्मान योग पड़ने से अपरा एकादशी का महत्व बढ़ गया है। माना जाता है कि अपरा एकादशी के दिन यह व्रत कथा पढ़ने से सभी पापों से मुक्ति मिलने के साथ ही मोक्ष की प्राप्ति होती है...