हर वर्ष 24 एकादशी और हर महीने दो एकादशियां पड़ती हैं। 24 एकादशियों में से कुछ एकादशी बहुत खास मानी जाती हैं जिनमें से एक अपरा एकादशी भी है। इसे अचला एकादशी भी कहते हैं। इस वर्ष 2022 में अपरा एकादशी का व्रत कल यानी 26 मई को रखा जाएगा। कल आयुष्मान योग के साथ गुरुवार भी है जो भगवान श्री हरि को समर्पित माना जाता है। इस कारण इस शुभ संयोग से अपरा एकादशी का महत्व और बढ़ गया है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की कृपा प्राप्ति के लिए विधि-विधान अनुसार पूजा-पाठ करने के अलावा कुछ उपायों को करना लाभकारी हो सकता है। तो आइए जानते हैं जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए अपरा एकादशी के दिन कौन से उपाय किए जा सकते हैं...