3 जून 2022, शुक्रवार: बुध होंगे वक्री
जून महीने की 3 तारीख को बुध ग्रह वृषभ राशि में वक्री गति प्रारंभ करेंगे। जब कोई ग्रह वक्री होता है तो वह वह सीधा चलने की बजाय उल्टी दिशा में चलता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कुंडली में बुध ग्रह के मजबूत होने से व्यक्ति को शिक्षा, करियर, व्यापार या नौकरी सभी क्षेत्रों में सफलता मिलती है क्योंकि कुंडली में बुध ग्रह को वाणी, बुद्धि, विवेक और निर्णय क्षमता का कारक माना जाता है।