ग्रहों की शांति के अनुसार लकड़ी की आहुति
यदि मैं ग्रहों की शांति के लिए हवन किया जा रहा है तो उसके अनुसार अलग-अलग समिधा यानी लकड़ी का इस्तेमाल आहुति देने में किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रह की शांति के लिए मदार की लकड़ी, चंद्र ग्रह हेतु पलाश, मंगल के लिए खेर, बुध ग्रह की मजबूती हेतु चिड़चिड़ा, बृहस्पति ग्रह के लिए पीपल, शुक्र के लिए गूलर की लकड़ी, शनि ग्रह के लिए शमी, राहु के लिए दूर्वा और केतु के लिए कुशा की लकड़ी द्वारा हवन किया जाता है।