
Aaj Ka Rashifal 10 September 2026: आज के दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं और सकारात्मक संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों को आज धैर्य और समझदारी से फैसले लेने होंगे, वहीं कई राशियों के लिए करियर, कारोबार, प्रेम, परिवार और आर्थिक मामलों में प्रगति के योग बन रहे हैं। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का 10 सितंबर 2026 का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।
मेष राशि के जातक आर्थिक प्रगति के लिए चिंतित रहेंगे। व्यवसाय की नई योजनाओं पर परिवार में चर्चा का सही समय है। प्रतिष्ठा और प्रभाव बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगें।
शुभ रंग- लैवेंडर कलर
शुभ अंक- 8
वृषभ राशि के पिछले किए कार्यों की प्रामाणिकता सिद्ध करनी पड़ सकती है। कार्य शैली में परिवर्तन का प्रभाव दूरगामी हो सकता है। एक से अधिक लाभ के अवसर बनेंगे।
शुभ रंग- डायमंड ब्राइट कलर
शुभ अंक- 7
मिथुन राशि को महत्त्वाकांक्षा का विस्तार आर्थिक उन्नति के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी करने के प्रयास होगें। शिक्षा और भावनात्मक रिश्तों के बीच सही संतुलन बनाना होगा।
शुभ रंग- कॉफी कलर
शुभ अंक- 1
कर्क राशि का विलासिता की वस्तुओं के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। बचत खर्च हो सकती है। पारिवारिक मामलों में बहुत संभाल कर अपनी बात रखनी होगी। यात्रा टालें।
शुभ रंग: यलो कलर
शुभ अंक: 8
सिंह राशि कल्पनाओं को साकार करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। अच्छे आर्थिक और भावनात्मक परिणाम सामने होगें। आधुनिकता के प्रभाव को सावधानी से अंगीकार करें।
शुभ रंग: ऑरेंज कलर
शुभ अंक: 1
कन्या राशि की निश्चिंतता समाप्त होगी। प्रयासों के बाद भी परिणाम सोच के अनुरूप मिलना मुश्किल रहेगा। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। भावनात्मक संबंधों से सकारात्मक सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग- डार्क ब्राउन कलर
शुभ अंक- 9
तुला राशि को शैक्षणिक कार्यों में आगे रहने के लिए विशेष रूप से तैयारी करनी होगी। व्यापार के लिए नए प्रस्ताव मिलने की संभावना है संतान से संबंधित कार्यों पर धन खर्च होगा।
शुभ रंग- ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि को वर्चस्व बढ़ने के लिए नए लोगों से मेल जोल और कड़ी मेहनत से गुजरना होगा। शारीरिक क्षमता से जुड़े कार्य करने पड़ सकते हैं। राजकीय कार्यों में उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलेगा।
शुभ रंग- महरून कलर
शुभ अंक- 5
धनु राशि के बैंकिंग सेवा या शेयर मार्केट से जुड़े लोगों का व्यवसाय और कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी। भाग्य का समर्थन मिलेगा। संतान के विचारों से नई चिंता खड़ी हो सकती है।
शुभ रंग- यलो कलर
शुभ अंक- 3
मकर राशि को परेशानियों को सुलझाने में गलतियां हो सकती हैं। इंडस्ट्री,तकनीकी या हाथ के कुशलता से जुड़े कार्यों में व्यवसाय की नई संभावना बनेगी।
शुभ रंग- एमरल्ड कलर
शुभ अंक- 6
कुंभ राशि तात्कालिक व्यापारिक गठबंधनो से अच्छे आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। अदृश्य चीजों का तनाव रह सकता है। प्रेम भावना अभिव्यक्ति के अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग- पीकॉक ब्ल्यू कलर
शुभ अंक- 8
मीन राशि को व्यवस्था के प्रति असंतोष रह सकता है। संचित धन को असुरक्षित रूप से दांव पर लगाने से बचना होगा। परिवार में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं रह सकती है.
शुभ रंग- पीच कलर
शुभ अंक- 7