राशिफल

Todays Horoscope 14 April 2022 धनु- पारिवारिक सुख के मामले में आज का दिन बेहतर

Today's sagittarius Horoscope धनु राशि के आज क्या कहते हैं ग्रह? aaj ka Rashifal

less than 1 minute read
Apr 13, 2022
धनु राशि

धनु दैनिक राशिफल Sagittarius Daily Horoscope राशिचक्र की नवीं राशि धनु के संबंध में ज्योतिष का मानना है कि इस राशि के जातक आजाद ख्‍याल के होने के साथ ही बड़े दिल वाले भी होते हैं। धनु राशि के कारक ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं। धनु राशि वाले धार्मिक होने के साथ-साथ बुद्धिमान होते हैं। साथ ही ईमानदार, सच्चे, विश्वास योग्य और समझदार भी होते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। आइए जानते हैं आज धनु का राशिफल क्या कहता है?

धनु राशि:- रुके निर्माण कार्यो में गति आएगी। साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा। व्यवसायिक समय शुभ रहेगा। साहस व पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक सुख के मामले में आज आपका दिन बेहतर रहेगा। संतान को कोई उपलब्धि मिल सकती है. पुत्र या पुत्री के विवाह संबंधी प्रस्ताव प्राप्त होने के योग हैं. आज आप धार्मिक कार्य में लगे रहेंगे.
वित्त— आज ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। याद रखें आज अनावश्यक खर्च भी हो सकता है पर सोच—समझकर ही कोई खरीदारी करें.
करियर— आज आपके पारिवारिक बिजनेस में भी आपको कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। प्राइवेट नौकरी में आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे।
दांपत्य व प्रेम— आज पार्टनर के साथ शाम से लेकर रात तक आपको कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन साथी से आज कोई नोकझोंक हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें।
हेल्थ— सेहत के मामले में कोई भी दिक्कत हो तो किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह मशवरा लेने में हिचकें नहीं.
लकी नंबर— 3
लकी कलर— पीला
अनुकूल सलाह— आज बृहस्पति देव की प्रसन्नता के लिए बीज मंत्र ओम ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुुरुवे नम: मंत्र का कम से कम एक माला जाप करें

Published on:
13 Apr 2022 06:26 pm
Also Read
View All