राशिफल

Todays Horoscope 14 April 2022 मकर- भूमि भवन में निवेश के लिए अच्छा दिन

Today's capricorn Horoscope मकर राशि के आज क्या कहते हैं ग्रह? aaj ka Rashifal  
less than 1 minute read
Apr 13, 2022
capricorn.jpg

मकर दैनिक राशिफल Capricorn Daily Horoscope
राशिचक्र की दसवीं राशि मकर है। मकर राशि के कारक ग्रह शनि हैं। मकर राशि वालों के संबंध में ज्योतिष का मानना है कि इस राशि वाले अपनी बात के पक्के होने के साथ ही थोड़े जिद्दी और कठोर स्वभाव वाले भी होते हैं। आइए जानते हैं आज मकर का राशिफल क्या कहता है?
मकर राशि- नई उर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलू काम काज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं। शाम के समय आज किसी वाद विवाद में ना फंसे, नहीं तो यह विवाद कानूनी रूप ले सकता है। पारिवारिक मामलों में आपको सफलता मिलती दिख रही है। आज का दिन संतान सुख के लिहाज से मध्यम रहेगा. संतान को कोई पुरुस्कार मिल सकता है पर कोई विवाद भी सामने आ सकता है.
वित्त— आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी क्योंकि अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगा रहेगा. आज आर्थिक उन्नति के लिए प्रयास करें, कामयाबी मिलने के जबर्दस्त योग बन रहे हैं.
करियर— आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग भी भरपूर मात्रा में मिलेगा. विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
दांपत्य व प्रेम— लव लाइफ में आपके बिगड़े हुए काम भी आज बनने लगेंगे। लाइफ पार्टनर से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है.
हेल्थ— आज आपको अपनी माता व पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।
लकी नंबर— 6
लकी कलर— पेरट ग्रीन
अनुकूल सलाह— बृहस्पति देव की प्रसन्नता के लिए बीज मंत्र ओम ग्रां ग्रीं ग्रौं सह गुरुवे नम: मंत्र का कम से कम एक माला जाप करें.