राशिफल

Todays Horoscope 14 April 2022 मीन- आज का दिन शुभ व अनुकूल

Today's pisces Horoscope मीन राशि के आज क्या कहते हैं ग्रह? aaj ka Rashifal

less than 1 minute read
Apr 13, 2022

मीन दैनिक राशिफल Pisces Daily Horoscope
राशिचक्र की आखिरी यानि बारहवीं राशि मीन है। मीन राशि के कारक ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं। मीन राशि जातकों के संबंध में ज्योतिष का मानना है कि इस राशि के जातक आशावादी और निराशावादी दोनों तरह के होते हैं। दूसरों पर बोझ बनना इनको पसंद नहीं है। ये हर माहौल में अपने आपको उतार लेने में सक्षम होते हैं। आइए जानते हैं आज मीन का राशिफल क्या कहता है?
मीन राशि- आपकी मेहनत और सूझबूझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे। आज भाग्य का साथ मिलेगा। कोई मूल्यवान वस्तु चोरी होने का खतरा मंडरा रहा है। आज का दिन पुत्र व पुत्री की चिंता के कामों में व्यतीत होगा।
वित्त— आज अपने ससुराल पक्ष से कोई भी लेनदेन ना करें, नहीं तो संबंध खराब हो सकते हैं।
करियर— व्यवसायिक यात्रा में सावधान रहें। दूरदराज के क्षेत्रों की यात्रा में कार्यों पर कुछ ज्यादा खर्चा हो सकता है पर लाभ जरूर मिलेगा। प्राइवेट जॉब में आज काम पर ही ध्यान देते रहें.
दांपत्य व प्रेम— दांपत्य जीवन में यदि कोई अवरोध चल रहा था, तो वह समाप्त होगा। लव पार्टनर से आज कोई नोकझोंक हो सकती है।
हेल्थ— शुगर,बीपी आदि के रोगियों की समस्या उभर सकती है, इसलिए सावधानी बरतें।
लकी नंबर— 1
लकी कलर— काला
अनुकूल सलाह— बृहस्पति देव की प्रसन्नता के लिए विष्णुजी की विधिविधान से पूजा करें. संभव हो तो विष्णुसहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें.

Published on:
13 Apr 2022 07:47 pm
Also Read
View All