राशिफल

Todays Horoscope 21 April 2022 वृषभ- जरूरी कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करने का दिन

Today's taurus Horoscope वृषभ राशि aaj ka Rashifal  
less than 1 minute read
Apr 20, 2022
taurus.jpg
वृषभ राशि के आज क्या कहते हैं ग्रह?

वृष दैनिक राशिफल Taurus Daily Horoscope- राशिचक्र की दूसरी राशि वृषभ है। वृषभ राशि के कारक ग्रह शुक्र हैं। वृषभ राशि के जातकों को को ज्योतिष में शांत स्वभाव वाला माना जाता है। ये अपनी वाणी और कला के चलते लोगों के बीच में विख्यात होते है। चलिए जानते हैं आज के दिन वृषभ का राशिफल क्या कहता है?
वृषभ राशि- दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करें। लेन देन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेंट होगी। निवेश से लाभ संभव है। पुश्तैनी प्रॉपर्टी संबंधी किसी कार्य में सफलता निश्चित है। बच्चों की परेशानियों में उनकी मदद करें. उनके साथ समय व्यतीत करना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। संतान सुख के लिए आज का दिन श्रेष्ठ साबित हो सकता है. आज हर हाल में संतान को कोई उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं.
वित्त- आर्थिक मामले में किसी रिश्तेदार का हस्तक्षेप होने से परिवार में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है।
करियर- व्यवसाय में हर काम में पक्के बिल द्वारा ही लेनदेन करेंण् किसी से धोखा मिलने की आशंका है। पब्लिक डीलिंग संबंधी कार्य में सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे।
दांपत्य व प्रेम- वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। प्रेम संबंधों मे मधुरता बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
हेल्थ- मौसम में बदलाव की वजह से शारीरिक ऊर्जा में कमी और थकान महसूस होगी।
लकी नंबर- 1
लकी कलर- पर्पल
अनुकूल सलाह— बृहस्पति देव की प्रसन्नता के लिए विष्णुजी की पूजा करें. केले के पेड़ की प्रदक्षिणा करें, केले का दान करें और केले का ही सेवन करें.

Published on:
20 Apr 2022 04:38 pm