राशिफल

Todays Horoscope 21 April 2022 मकर- प्रोफेशन में आपके अनुकूल बनेगी स्थिति

Today's capricorn Horoscope मकर राशि के आज क्या कहते हैं ग्रह? aaj ka Rashifal  

less than 1 minute read
Apr 20, 2022
मकर राशि के आज क्या कहते हैं ग्रह?

मकर दैनिक राशिफल Capricorn Daily Horoscope
राशिचक्र की दसवीं राशि मकर है। मकर राशि के कारक ग्रह शनि हैं। मकर राशि वालों के संबंध में ज्योतिष का मानना है कि इस राशि वाले अपनी बात के पक्के होने के साथ ही थोड़े जिद्दी और कठोर स्वभाव वाले भी होते हैं। आइए जानते हैं आज मकर का राशिफल क्या कहता है?
मकर राशि-अपने प्रोफेशन से आप नाखुश हैं, समय के साथ स्थिति आपके अनुकूल बनेगी। जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है। ज्यादा मेलजोल न रखेंए अपने काम पर ही ध्यान दें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से संबंधित उचित परिणाम ना मिलने से मन में कुछ उदासी रहेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी।
वित्त. अचानक ही कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक तनाव दूर होगा।
करियर- कोई भी कार्य अथवा धन संबंधी लेनदेन करते समय कागजी कार्यवाही अवश्य करें। अन्यथा कोई कानूनी मसला बन सकता है। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बनी हुई है। भविष्य संबंधी योजनाओं को आज स्थगित रखें।
दांपत्य व प्रेम- आज लव या लाइफ पार्टनर के साथ पैसा निवेश करने संबंधी योजना न बनाएं, नुकसानदायक स्थिति बन रही है। पारिवारिक जीवन पर व्यवसायिक परेशानियां हावी हो सकती हैं।
हेल्थ. आज खासतौर पर महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष जागरूक रहने की जरूरत है।
लकी नंबर- 6
लकी कलर- मेटेलिक
अनुकूल सलाह— बृहस्पति देव की प्रसन्नता के लिए बीज मंत्र ओम ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवे नम: मंत्र का कम से कम एक माला जाप करें.

Published on:
20 Apr 2022 06:15 pm
Also Read
View All