
Aaj Ka Rashifal 23 September 2026: आज के दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं और सकारात्मक संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों को आज धैर्य और समझदारी से फैसले लेने होंगे, वहीं कई राशियों के लिए करियर, कारोबार, प्रेम, परिवार और आर्थिक मामलों में प्रगति के योग बन रहे हैं। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का 23 सितंबर 2026 का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।
मेष राशि को न्यायालय से जुड़े मामलों में सावधानी रखनी होगी। पेरेंट्स के साथ बातचीत में पारिवारिक मामलों को लेकर सार्थक बातचीत होगी। कार्यस्थल पर नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
शुभ रंग- पीच कलर
शुभ अंक- 7
वृषभ राशि के लिए सूझबूझ और परिश्रम से समस्याओं के हल निकलेंगे। भाग्य समर्थन थोड़ा देरी से मिलेगा। संपत्ति संबंधी मामलों में भाई बहनों की राय को महत्व दें।
शुभ रंग- डायमंड ब्राइट कलर
शुभ अंक- 5
मिथुन राशि को नकारात्मक विषयों को मन पर हावी होने से रोकना होगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। परिस्थितियों के अनुकूल होने तक धैर्य रखें।
शुभ रंग- पर्पल कलर
शुभ अंक- 8
कर्क राशि को व्यापार में कार्यकुशलता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना होगा। प्रेम संबंधों में गहरे अनुराग के बावजूद दूरी संभव है। वाहन परिवर्तन की योजना बनेगी। यात्रा टालें।
शुभ रंग- ऑफ व्हाइट
शुभ अंक- 6
सिंह राशि के जातकों को पूर्व निर्धारित योजनाओं को बदलना पड़ सकता है। विरोधियों को नियंत्रित करने के लिए परिश्रम करना होगा। विलासिता की वस्तुओं पर बचत खर्च होने की संभावना बनेगी।
शुभ रंग- ग्रीन कलर
शुभ अंक- 9
कन्या राशि के लिए सख्त प्रशासनिक फैसले लेने का सही समय है। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों को वांछित सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम अनुरोध अस्वीकार होने की संभावना है।
शुभ रंग- ग्रे कलर
शुभ अंक- 2
तुला राशि को साथी कर्मियों के बीच बेहतर तालमेल से अनुमान से अच्छे परिणाम मिलने की संभावना रहेगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा में स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग- डार्क ब्राउन कलर
शुभ अंक- 5
वृश्चिक राशि का कार्य स्थल पर वर्चस्व के लिए संघर्ष बढ़ेगा। व्यवहार और शब्दों में गरिमा बनाए रखनी होगी। वैवाहिक जीवन में पारदर्शिता रखनी होगी।
शुभ रंग- रेड कलर
शुभ अंक- 4
धनु राशि के लिए लापरवाही या अनिर्णय से आर्थिक मामलों में पिछड़ने की संभावना रहेगी। भावनात्मक संबंधों में शिथिलता महसूस होगी। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। प्रयास करना होगा।
शुभ रंग- यलो कलर
शुभ अंक- 6
मकर राशि का खेलकूद या अन्य प्रतिस्पर्धा में प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रह सकता है। परिवारजनों में अधिकारों को लेकर किंचित अविश्वास की स्थिति बन सकती है। आर्थिक लाभ बढ़ेगे।
शुभ रंग- पर्पल कलर
शुभ अंक- 8
कुंभ राशि को लेकर राजनीतिक समझ और कूटनीति से उच्च अधिकारियों को प्रभावित करेगें। स्वयं को लाभ मिलने में कठिनाई महसूस करेंगे। मितव्ययिता से काम करना होगा।
शुभ रंग- महरून कलर
शुभ अंक- 1
मीन राशि के लिए जॉब में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। उच्च शिक्षा में सफलता से उत्साहित रहेगें। अविवाहितों को अच्छे प्रस्ताव मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी।
शुभ रंग- एमरल्ड कलर
शुभ अंक- 3