
Aaj Ka Rashifal 25 August 2026: आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं और सकारात्मक संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों को आज धैर्य और समझदारी से फैसले लेने होंगे, वहीं कई राशियों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में प्रगति के योग बन रहे हैं। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का 25 अगस्त 2026 का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।
मेष राशि की नई जॉब की तलाश पूरी हो सकती है। बेरोजगारों को अच्छे अवसर मिलने की संभावना रहेगी। पारिवारिक जीवन में संबंध तनावपूर्ण रह सकते हैं।
शुभ रंग- महरून कलर
शुभ अंक- 5
वृषभ राशि को सभी पक्षों के बीच संतुलन बिठाकर चलना होगा। भाग्य का समर्थन मिलेगा। भाई बहनों के व्यवहार में रूखापन महसूस कर सकते हैं। यात्रा टालें।
शुभ रंग- लैवेंडर कलर
शुभ अंक- 7
मिथुन राशि का दूसरों के भरोसे बैठने से कार्यों की गति और धीमी हो सकती है। सख्त फैसले लेने होंगे। मित्रों से मदद मिलेगी। भावनात्मक संबंधों से साथ मिलेगा।
शुभ रंग- डार्क ब्राउन कलर
शुभ अंक- 1
कर्क राशि को मेहनत और बुद्धि कौशल का सही संयोजन प्रतिष्ठा दिलाएगा। राजनीति में नये प्रयोग सफल हो सकते हैं परिवार जनों का समर्थन मिलने में देरी हो सकती है
शुभ रंग: पर्पल कलर
शुभ अंक: 8
सिंह राशि को दूसरों को मौका देकर धैर्य से परिणाम आने तक सकारात्मक रहना होगा। बचत खर्च होगी पर प्रसन्नता भी मिलेगी। यात्रा में सावधानी रखनी होगी।
शुभ रंग- क्रीम कलर
शुभ अंक- 9
कन्या राशि वाले शैक्षणिक कार्यों के लिए आवश्यक एकाग्रता महसूस करेंगे। समय बद्ध कार्यक्रम बनाया तो सफलता ऊंचे दर्जे की रहेगी। नकारात्मक लोगों से दूरी बनानी होगी।
शुभ रंग- स्काई ब्ल्यू कलर
शुभ अंक- 2
तुला राशि के जातक प्रतिष्ठा की खातिर कड़ी मेहनत और परिणाम देने की कोशिश करते हुए दिखाई देंगे। इवेंट और बैंकिंग के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोग नए अनुबंध प्राप्त कर सकते हैं।
शुभ रंग- डायमंड ब्राइट
शुभ अंक-1
वृश्चिक राशि का संपत्ति विवादों में पक्ष मजबूत होगा। इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े व्यवसाय में सफलता के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों से जुड़े विवादों में स्थाई समाधान पर बातचीत होगी।
शुभ रंग- कॉपर कलर
शुभ अंक- 4
धनु राशि के लिए जिद और संघर्ष की अपेक्षा सरलता और सहनशीलता से काम करने का समय है। पेरेंट्स के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। अपरिचित लोगों पर भरोसा करने से बचे।
शुभ रंग- यलो
शुभ अंक- 3
मकर राशि की मेहनत और क्षमता पर उच्च अधिकारियों का भरोसा बढ़ेगा। भावनात्मक संबंधों में साथी को अपनी बात कहने के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।
शुभ रंग- ऑफ व्हाइट
शुभ अंक- 8
कुंभ राशि को राजनीतिक मामलों में सावधानी रखनी होगी। अपने ही लोग धोखा दे सकते हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा परिवार का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग- एमरल्ड कलर
शुभ अंक-7
मीन राशि को कार्यस्थल पर मेहनती लोगों का साथ मिलेगा। पुराना रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। प्रयास करने होंगे संपत्ति में बढ़ोतरी के अवसर बन रहे हैं।
शुभ रंग- कॉफी कलर
शुभ अंक- 6