23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj Ka Rashifal 23 August 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार? जानें दैनिक राशिफल में

Aaj Ka Rashifal-23 अगस्त का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
3 min read
Google source verification

भारत

image

Akash Dewani

Aug 23, 2026

aaj ka rashifal 23 august 2026 daily horoscope hindi

Aaj Ka Rashifal 23 August 2026- जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे (फोटो सोर्स- Chatgpt)

Aaj Ka Rashifal 23 August 2026: आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं और सकारात्मक संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों को आज धैर्य और समझदारी से फैसले लेने होंगे, वहीं कई राशियों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में प्रगति के योग बन रहे हैं। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का 23 अगस्त 2026 का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

मेष राशि के लिए दोपहर के बाद का समय व्यावसायिक मुलाकातों के लिए ज्यादा मुफीद रहेगा। व्यर्थ के तनाव से छुटकारा मिलेगा। उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलने से प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी।

शुभ रंग- ऑरेंज कलर
शुभ अंक- 9

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

वृषभ राषि के जातक महत्वपूर्ण कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने का प्रयास करें। दिन के पूर्वार्द्ध में सफलता की अच्छी उम्मीद रख सकते हैं। परिवार में आरोप प्रत्यारोप की स्थिति से बचना होगा।

शुभ रंग-डायमंड ब्राइट कलर
शुभ अंक- 7

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

मिथुन राशि को थोड़ा और धैर्य रखना होगा। स्थितियों पर पूर्ण नियंत्रण बनने से पहले स्थायी फैसला ना करें। परिवार की मदद मिलेगी। साझेदारों से सहयोग बढ़ेगा।

शुभ रंग- ब्राउन कलर
शुभ अंक- 5

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

कर्क राशि के लिए इंटरव्यू में सफलता और व्यवसाय में वृद्धि के योग बन रहे है। भावनात्मक संबंधों में थोड़ी जटिलता के साथ कोशिश करने के बाद भी खर्चों की अनियंत्रित हो जाने की स्थिति बन सकती है।

शुभ रंग: पर्पल कलर
शुभ अंक: 2

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

सिंह राशि को लिए गए फैसलों को पूर्णता तक लेकर जाने के लिए आर्थिक और प्रशासनिक सहयोग मिलता चला जाएगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेग। मित्रों से मुलाकात भावपूर्ण रहेगी।

शुभ रंग- ग्रीन कलर
शुभ अंक- 3

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

कन्या राशि के लिए सामाजिक कार्यों से बनी अच्छी छवि और जनसंपर्क का लाभ व्यावसायिक गतिविधियों में मिलने का समय है। दूर दृष्टि के साथ कार्य करने होंगे। व्यस्तता के कारण प्रेम संबंध पीछे छूटेंगे।

शुभ रंग- पीच कलर
शुभ अंक- 1

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

तुला राशि को तनाव से राहत मिलेगी। सही निर्णय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। भाग्य की मदद समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

शुभ रंग- स्काई ब्ल्यू कलर
शुभ अंक- 4

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

वृश्चिक राशि को लापरवाही या अनुशासन की कमी से उत्पन्न समस्याएं चिंतित कर सकती है। प्रेम संबंधों को समय देना होगा। मध्याह्न से पहले जरूरी काम निपटाने होंगे।

शुभ रंग- रेड कलर
शुभ अंक-5

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

धनु राशि को परिश्रम और धैर्य का फल मिलेगा। मांगलिक कार्यों में शिरकत हो सकती है। सुविधा बढ़ेगी पारिवारिक जीवन सुख मय रह सकता है।

शुभ रंग- यलो कलर
शुभ अंक- 7

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

मकर राशि के जातक के अगर समय पर पूरा हुए तो लाभ की स्थिति में रहेंगे। लापरवाही से खर्च बढ़ेगे। वैवाहिक जीवन में साथी की मदद मिलेगी। भावुकता से बचना होगा।

शुभ रंग- लैवेंडर कलर
शुभ अंक- 6

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

कुंभ राशि को दूसरों के कार्यों की जिम्मेदारी भी उठानी पड़ सकती है. अधिक मेहनत करना स्वास्थ्य के लिए चुनौती खड़ी कर सकता है। परिश्रम का फल तुरंत मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग- एमरल्ड कलर
शुभ अंक-8

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

मीन राशि के जातक वित्तीय प्रबंधन में कुशलता से दूसरों को भी आर्थिक लाभ दिलाने में सफल रह सकते हैं। पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास के क्षण आ सकते हैं। प्रेम संबंधों में जिम्मेदारी उठाने का समय है।

शुभ रंग- कॉपर कलर
शुभ अंक- 2