Aaj Ka Rashifal 30 November 2026 : हिंदू पंचांग के अनुसार 30 नवंबर 2026 को सोमवार है, मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी। आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानिए दैनिक राशिफल में:
30 नवम्बर का राशिफल
मेष दोपहर बाद कार्यों में नया उत्साह महसूस होगा। प्रतिस्पर्धा में आशा अनुरूप परिणाम मिलने की संभावना रहेगी। परिवार के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव होंगे। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। शुभ रंग: पीच कलर शुभ अंक: 3
वृषभ कार्यों में गति और तेज होगी। वर्चस्व बढ़ाने के लिए अपेक्षित सहयोग मिलता चला जाएगा। इसी के साथ व्यस्तता भी बढ़ती जाएगी। भावनात्मक संबंधों में सामान्य नोंक झोंक रह सकती है। शुभ रंग: ब्राइट व्हाइट शुभ अंक: 7
मिथुन आर्थिक बढ़त पाने के प्रयासों में सफलता मिलेगी। नई जॉब या परिवर्तन के लिए प्रयत्नशील लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। भाई बहनों के बर्ताव में अधिकार वादिता महसूस करेंगे। शुभ रंग: ग्रीन कलर शुभ अंक: 9
कर्क कार्यस्थल पर बातचीत में कठोर होने से बचना होगा। नए लोगों के साथ व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोग अपने कार्यों में विशेष प्रगति की उम्मीद रख सकते हैं। शुभ रंग: नेवी ब्लू कलर शुभ अंक: 1
सिंह दिन की शुरुआत में थोड़ी असमंजस की स्थिति रह सकती है। उसके बाद धीरे-धीरे व्यवस्थाओं पर पकड़ मजबूत होती जाएगी। एक दो अच्छे लाभ वाले कार्यों से अनायास ही जुड़ाव होगा । शुभ रंग: क्रीम कलर शुभ अंक: 2
कन्या व्यर्थ की भाग दौड़ रह सकती है। पूर्व अनुमानों पर भरोसा करके बड़े आर्थिक दांव लगाने से बचना होगा। स्वास्थ्य में अचानक बदलाव महसूस करेंगे। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। शुभ रंग: गोल्डन ग्रीन कलर शुभ अंक: 9
तुला मन अकारण ही प्रसन्नता महसूस करेगा। साथियों को आपका व्यवहार सकारात्मक ऊर्जा और नए दृष्टिकोण से परिपूर्ण लगेगा। परिवार में किसी छोटे मुद्दे पर व्यर्थ की बहस हो सकती है। शुभ रंग: पीकॉक ब्ल्यू शुभ अंक: 1
वृश्चिक जिम्मेदारियां को पूरा करने में अतिरिक्त मेहनत लगानी पड़ सकती है। उच्च अधिकारों से टकराव टालना होगा। भावनात्मक रिश्तों को महत्व देकर सहेजने का समय है। शुभ रंग: मैंगो कलर शुभ अंक: 5
धनु कार्य कुशलता बढ़ाने के लिए उच्च शिक्षा के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। पुरस्कार और प्रतिष्ठा मिल सकती है। नए भावनात्मक संबंधों से प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पुराने सहयोगियों से मुलाकात भावपूर्ण रहेगी। शुभ रंग: सैफरॉन कलर शुभ अंक: 6
मकर कार्यों में थोड़ी सावधानी बरतने का समय है। संतान से वैचारिक मतभेद खुल कर सामने आ सकते हैं। मित्रों से निराशा महसूस करेंगे। यात्रा टालें। शुभ रंग: पर्पल कलर शुभ अंक: 4
कुंभ कार्य सुगमता से होते चले जाएंगे। राजनीतिक मामलों में कूटनीति से काम लेना होगा। लंबी अवधि के अनुबंध मिलने का समय है। प्रेम संबंधों में बातचीत सुखद रहेगी। शुभ रंग: डार्क कॉफी कलर शुभ अंक: 9
मीन कार्य व्यवस्था में सुधार लाने की आवश्यकता रहेगी। विरोधियों को नियंत्रित करना जरूरी रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर समस्याएं आएंगी। शारीरिक परिश्रम से जुड़े कार्यों को टालना पड़ेगा। शुभ रंग: ऑरेंज कलर शुभ अंक: 3