राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 September 2026: आज किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal-25 सितंबर का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
2 min read
Sep 24, 2026
aaj ka rashifal 25 september 2026 daily horoscope hindi
Aaj Ka Rashifal 25 September 2026- जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे (फोटो सोर्स- Chatgpt)

Aaj Ka Rashifal 25 September 2026: आज के दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं और सकारात्मक संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों को आज धैर्य और समझदारी से फैसले लेने होंगे, वहीं कई राशियों के लिए करियर, कारोबार, प्रेम, परिवार और आर्थिक मामलों में प्रगति के योग बन रहे हैं। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का 25 सितंबर 2026 का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

जीवन शैली में सुधार होगा। आधुनिक सुख सुविधाओं का लाभ मिलने का समय है। संतान की शिक्षा की गुणवत्ता से संबंधित विषयों पर चिंतित रह सकते हैं। प्रेम संबंधों में सुधार होगा।

शुभ रंग- कॉपर कलर
शुभ अंक-3

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी। भविष्य की योजनाओं को लेकर व्यस्त रह सकते हैं। मित्रों और परिवार जनों के साथ के लिए समय निकालने में कठिनाई महसूस करेंगे।

शुभ रंग- लैवेंडर कलर
शुभ अंक- 7

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

महत्त्वाकांक्षा के प्रति सम्पूर्ण समर्पण दिखाना होगा। सरकारी तंत्र से मदद मिलेगी। संपत्ति विवाद सुलझने से धन की प्राप्ति हो सकती है।

शुभ रंग- ऑफ व्हाइट
शुभ अंक- 1

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

अंतर्दृष्टि (Intution) पर आवश्यकता से अधिक भरोसा ना करें। परिवारजनों के साथ समरसता और सौहार्द पूर्ण वातावरण मिलेगा। किसी खास लक्ष्य के लिए प्रयत्नशील रह सकते हैं।

शुभ रंग- क्रीम कलर
शुभ अंक- 2

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

मानसिक दृढ़ता और परिपक्वता से लिए गए निर्णय आर्थिक रूप से सुदृढ़ करेगें। भावनात्मक संबंधों में निर्भरता बढ़ेगी। साथ में नए संकल्प जुड़ेंगे। यात्रा टालें।

शुभ रंग- ऑरेंज कलर
शुभ अंक- 9

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

पिछले कार्यों से जुड़े तनाव और आर्थिक भार झेलने पड़ सकते हैं। बहस और टकराव की स्थिति को टालने का प्रयास करें। स्वास्थ्य का पाया नरम रहेगा खर्च बढ़ेंगे।

शुभ रंग- पर्पल कलर
शुभ अंक- 4

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

प्रसन्नता और उत्साह के साथ दिन की शुरुआत हो सकती है। दूसरों को नियंत्रित करने के प्रयास में तनाव खड़े हो सकते हैं। अतिरिक्त आय होने के योग हैं। मुलाकातें सुखद रहेगी।

शुभ रंग- स्काई ब्ल्यू कलर
शुभ अंक- 2

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

संपत्ति खरीद फरोख्त में लाभांवित हो सकते हैं। एक साथ कई जिम्मेदारियां निर्वहन करनी पड़ सकती है। सुरक्षा नियमों की पालना करना आनेवाली समस्याओं से बचाएगा।

शुभ रंग- डार्क ब्राउन कलर
शुभ अंक- 5

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

जिज्ञासु प्रवृत्ति के कारण अनुसंधान में रुचि बढ़ेगी। भाग्य के समर्थन से धन मिलेगा। प्रशासनिक और न्यायिक सेवाओं से जुड़े लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

शुभ रंग- यलो कलर
शुभ अंक- 6

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

स्वयं के कार्यों पर केंद्रित रहना समस्याओं से बचाएगा। निवेश से जुड़े मामलों में संभल कर आगे बढ़े। थोड़ी निराशा मिलने की संभावना है। वाहन सावधानी से चलाए।

शुभ रंग- पीकॉक ब्ल्यू
शुभ अंक- 1

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

शीघ्रता से परिणाम पाने के लिए व्याकुल रह सकते हैं। दृढ़ संकल्प और आंतरिक ऊर्जा का प्रवाह परिणाम सिद्ध करने में सहायक रहेगा। सहयोग पाने के लिए विनम्र रहना होगा।

शुभ रंग- कॉफी कलर
शुभ अंक- 7

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

सजगता और बुद्धि चातुर्य से समस्याओं की हल निकलेंगे। दूसरों पर अत्यधिक निर्भरता या अति विश्वास से बचना होगा। प्रेम संबंधों के प्रति गहरा जुड़ाव महसूस हो सकता है।

शुभ रंग- पीच कलर
शुभ अंक- 8

Updated on:
24 Sept 2026 01:09 pm
Published on:
24 Sept 2026 01:09 pm