
Aaj Ka Rashifal 26 August 2026: आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं और सकारात्मक संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों को आज धैर्य और समझदारी से फैसले लेने होंगे, वहीं कई राशियों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में प्रगति के योग बन रहे हैं। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का 26 अगस्त 2026 का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।
मेष राशि के लिए इंटरव्यू में सफलता व्यवसायिक कार्यों के लिए पूंजी का प्रबंधन और भावनात्मक संबंधों में साथी से मुलाकात सभी तरह के कार्य में प्रयास करने पर प्रगति की संभावना रहेगी।
शुभ रंग- ऑरेंज कलर
शुभ अंक- 7
वृषभ राशि के लिए भूमि भवन और वाहन संबंधित योजनाओं को पूरा करने के अवसर उपलब्ध रहेंगे। परिवार जनों का साथ मिलेगा। पुराने कार्यों से सम्मान में वृद्धि होगी।
शुभ रंग- ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक- 6
मिथुन राशि के लिए संबंधित लोगों का व्यवहार निराशाजनक रहेगा। कार्य कुशलता दिखाने पर भी उसका मूल्यांकन कम करके आंका जा सकता है। धैर्य से काम लेना होगा।
शुभ रंग- एमरल्ड
शुभ अंक- 9
कर्क राशि के लिए सुख सुविधा बढ़ेगी। भावनात्मक संबंधों में तनाव कम होगा। मनोरंजन और पर्यटन के अवसर मिल सकते हैं। कानून का सम्मान करना होगा।
शुभ रंग: क्रीम कलर
शुभ अंक: 8
सिंह राशि को दूसरों के झगड़ों में स्वयं को उलझने से रोकना होगा। भावनात्मक संबंधों से उदारता और सम्मान जनक व्यवहार मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग- ऑफ व्हाइट
शुभ अंक-2
कन्या राशि को संतान से बातचीत में स्नेहपूर्ण तरीके से धैर्य, वाक्य चातुर्य और सही सूचनाओं का उपयोग करना होगा। शिक्षा में वांच्छित सुविधा मिलने के योग है।
शुभ रंग- स्काई ब्ल्यू कलर
शुभ अंक- 4
तुला राशि वाले पुरानी समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। पुराने मित्रों से भावुक मुलाकात हो सकती है।
शुभ रंग- ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि की प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है। आधुनिक सुख सुविधाओं में वृद्धि के योग बन रहे हैं। भाई बहनों से वार्तालाप में सावधानी रखनी होगी।
शुभ रंग- पीच कलर
शुभ अंक- 6
धनु राशि का प्रबंधन के क्षेत्र में नए प्रयोग सफल होने की संभावना रहेगी। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने से मानसिक शांति मिलेगी। परिवार में सद्भावना का अभाव महसूस होगा।
शुभ रंग- ग्रे कलर
शुभ अंक- 3
मकर राशि के लिए पूरी क्षमता से कार्य करते हुए अपनी व्यावसायिक और भावनात्मक आकांक्षाओं को पूरा करने का सही समय है। नए संपर्कों पर ज्यादा उम्मीद ना रखें यात्रा सुखद रह सकती है।
शुभ रंग- पीकॉक ब्ल्यू
शुभ अंक- 7
कुंभ राशि को विरोधियों के व्यवहार पर विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। भावनात्मक या आर्थिक चोट पहुंचा सकते हैं। यात्रा टालें स्वास्थ्य को महत्व दें।
शुभ रंग- सिल्वर कलर
शुभ अंक-1
मीन राशि के जातकों को अपने ज्ञान को तकनीकी से जोड़ने की कोशिश करनी होगी। पुराने सहयोगियों से नए आर्थिक संबंध जुड़ सकते हैं। प्रेम में कल्पनाएं साकार होने का दिन हो सकता है।
शुभ रंग- मैंगो यलो कलर
शुभ अंक- 5