राशिफल

Scorpio horoscope 27 November 2021 वृश्चिक राशि वालों को आज मिल सकता है शुभ समाचार

वृश्चिक राशि के ग्रह आज क्या दे रहे हैं संकेत?
less than 1 minute read
Nov 26, 2021
vrisvhik.jpg

वृश्चिक - मांगलिक आयोजनों में न चाहते हुए भी सम्मिलित होना होगा. किसी से किए वादों को पूरा करने का समय आ गया है. अपने कर्म को महत्व दें. दूसरों की बातों पर ध्यान न दे.
आज महत्वपूर्ण कार्यों को पहले प्राथमिकता दें। धर्म-कर्म तथा समाज सेवा संबंधित कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
वित्त— सामाजिक कार्यों में पैसे खर्च हो सकते हैं। कोई नजदीकी दोस्त या रिश्तेदार आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है।
करियर— व्यवसाय में कोई ऑफिशियल यात्रा हो सकती है। इस समय निवेश संबंधी कोई भी फैसला लेने से पहले पुनर्विचार अवश्य कर लें। प्राइवेट नौकरी में कुछ नए तथा बेहतरीन अवसर प्राप्त होने के योग हैं।
दांपत्य व प्रेम- पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंधों में खासा समय व्यतीत होगा। कोई सुखद समाचार मिलने से मन में खुशी रहेगी।
स्वास्थ्य- गैस या एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
आज का भाग्यांक 8
आज का शुभ रंग नीला
अनुकूल सलाह— शनिदेव के बीज मंत्रों का कम से कम एक माला जाप करें

Published on:
26 Nov 2021 02:52 pm