धनु राशि के ग्रह आज क्या दे रहे हैं संकेत?
धनु- सही ग़लत का निर्णय समय पर छोड़ दें. जो होगा अच्छा होगा. परिवार में अपनों की अनदेखी से दुखी होंगे. पिता की कही बातों का मनन करें और कार्य करें— सफल होंगे. व्यापार में उन्नति होगी.
अपने विरोधियों को नजरअंदाज ना करें। आज आपकी खास काबिलियत लोगों के सामने आएगी। बच्चों तथा घर की समस्याओं को सुलझा सकेंगे। संतान को कोई खुशी प्राप्त हो सकती है
वित्त— आर्थिक रूप से उलझने बढ़ेंगी। आप समझदारी द्वारा समस्या का समाधान करने में सक्षम भी रहेंगे।
करियर— उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी। धातुओं से संबंधी व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बनेगी। नौकरी पेशा व्यक्ति किसी अधिकारी की मदद से लक्ष्य हासिल करने में सक्षम रहेंगे।
दांपत्य व प्रेम— जीवन साथी का पूर्ण सहयोग रहेगा। लवमेट के साथ घूमने-फिरने तथा डेटिंग का आनंद लेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा।
आज का भाग्यांक 4
आज का शुभ रंग हरा
अनुकूल सलाह— माता काली के दर्शन और पूजन करें