राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 September 2026: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जाने दैनिक राशिफल में

Aaj Ka Rashifal-27 सितंबर का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
2 min read
• •
Sep 26, 2026
aaj ka rashifal 27 september 2026 daily horoscope hindi
Aaj Ka Rashifal 27 September 2026- जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे (फोटो सोर्स- Chatgpt)

Aaj Ka Rashifal 27 September 2026: आज के दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं और सकारात्मक संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों को आज धैर्य और समझदारी से फैसले लेने होंगे, वहीं कई राशियों के लिए करियर, कारोबार, प्रेम, परिवार और आर्थिक मामलों में प्रगति के योग बन रहे हैं। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का 27 सितंबर 2026 का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

व्यवसाय थोड़ा नरम रहेगा। मनोरंजन या अन्य प्रकार की पारिवारिक गतिविधियों को समय देना पड़ सकता है। भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे।

शुभ रंग- ग्रीन कलर
शुभ अंक- 3

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

साझेदारों या टीम के बीच वैचारिक मतभेद के बावजूद लाभ कमाने की स्थितियां बनेगी। सामूहिक प्रयत्न सफल रहेंगे। शिक्षार्थियों को कड़े परिश्रम से अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करनी होगी।

शुभ रंग- ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक- 8

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

मिथुन कर्म की प्रधानता के साथ भक्ति भावना से ओतप्रोत दिन रहने की संभावना है। बैंकिंग और वित्तीय संस्थानों से जुड़े कार्यों की रुकावट दूर होगी। यात्रा टालें।

शुभ रंग-डार्क ब्राउन कलर
शुभ अंक- 6

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

शिक्षा और प्रबंधन से जुड़े लोगों को अपने कार्यों में प्रगति की संभावना बनेगी। बेरोजगारों को नए अनुबंध मिल सकते हैं। भाई बहनों से वार्तालाप सार्थक रहेगी।

शुभ रंग- पीच कलर
शुभ अंक- 2

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

आसानी से होने वाले कार्यों में भी देरी होने से परेशान दिखाई दे सकते हैं। आध्यात्मिक अभिरुचियां बढ़ेगी। जल्दबाजी में भावनात्मक प्रतिक्रिया देने से बचें।

शुभ रंग- ऑरेंज कलर
शुभ अंक- 1

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

भरपूर उत्साह और सकारात्मक परिणाम से परिपूर्ण दिन हो सकता है। सही दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी। भावनात्मक रिश्तों की प्रति संवेदनशीलता दिखानी होगी।

शुभ रंग- यलो कलर
शुभ अंक- 9

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

विरोधियों के विरुद्ध सख्त फैसले लेने का सही समय है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंताएं रह सकते हैं। व्यापारिक यात्राएं नए संबंध और व्यवसाय बढ़ाने में सहायक रहेंगी।

शुभ रंग- पर्पल कलर
शुभ अंक- 4

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे। प्रतियोगिता में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन रह सकता है। प्रेम संबंधों से भावनात्मक साथ मिलेगा। आनंद महसूस करेंगे।

शुभ रंग- कॉपर कलर
शुभ अंक-2

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

समय पक्ष का बना है लेकिन इसके उपयोग के लिए परिश्रम और सही योजनाओं का चयन होना अत्यावश्यक रहेगा। इंटरव्यू में सफलता प्राप्त हो सकती है।

शुभ रंग-डार्क यलो
शुभ अंक- 3

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

पिछले परिश्रम का फल मिलने का समय है। पुराने संपत्ति विवाद या वर्तमान तात्कालिक समस्याओं में न्यायालय से राहत मिलेगी। धन लाभ होगा।

शुभ रंग- क्रीम कलर
शुभ अंक- 8

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

सरलता और सादगी वाला दिन है। व्यर्थ के तनाव लेने से बचना होगा। निकट संबंधों में भावनात्मक उथल-पुथल रह सकती है। शब्दों में स्नेह और विनम्रता रखनी होगी।

शुभ रंग- सिल्वर कलर
शुभ अंक- 5

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

जन सम्पर्क बढ़ेगा। सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। परिवार जनों में असंतोष की भावना उभर सकती है। भाग्य वृद्धि होगी।

शुभ रंग- गोल्डन ग्रीन कलर
शुभ अंक- 9

Updated on:
26 Sept 2026 01:12 pm
Published on:
26 Sept 2026 01:10 pm