राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 April: शनिदेव की इन पर होगी कृपा, सिंह राशि के आए अच्छे दिन

आज शनिवार का दिन कुछ राशि के लोगों के लिए बेहद लाभदायक है, शनिदेव की कृपा से सूर्य देव (Shani Dev) की राशि सिंह के लिए यह दिन सोच से अधिक फायदा देने वाला (Singh Rashi Ke Achchhe Din) है। इसके बारे में दैनिक राशिफल में बता रहे हैं उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास तो अपना भविष्य जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)।

2 min read
Apr 28, 2023
horoscope today

मेष: दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा। मनमाफिक काम न होने से परिजनों पर नाराज होंगे। नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा। धार्मिक रूचि बढ़ेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें।
वृषभ: निवेश किए धन से अर्जित होने वाले वाले लाभ में विलंब होगा। संतान के लिए निर्णय लेने में दुविधा होगी। अर्थ व्यवस्था बिगड़नें से निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो सकती है।


मिथुन : कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में न उलझें। मेहनत करें, कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा बढ़ेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी।


कर्क : आज विशेष उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। मन को भक्तिभाव में लगाने की कोशिश करेंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता आवश्यक है। भवन निर्माण के लिए ऋण लेना पड़ सकता है।


सिंह : आलस्य को त्याग कर काम करें। रूके कार्य में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है। किसी के प्रति आकर्षित होंगे।


कन्या: आज का पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। कार्यस्थल पर मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। वायु विकार से पीड़ित रहेंगे।


तुला : समय रहते जरूरी दस्तावेजो को संभाल लें, सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दबाजी न करें। परिवार की समस्या का समाधान होगा। निजी कार्य में व्यस्तता रहेगी।


वृश्चिक : दैवीय कार्यो में दिन बीतेगा। शनिवार को रचनात्मक काम होंगे। नवीन अनुबंध और समझौतों के कारण आपके लाभ में वृद्धि होगी। जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी।


धनु : पारमार्थिक कार्यों में धन लगेगा। सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा और आप के प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। अपनी परिवारिक जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें।


मकर : कार्य की सफलता से मनोबल मजबूत होगा। कार्य की अधिकता रहेगी। अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें, धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग हैं। सक्रिय होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा।


कुम्भः शनिवार सितारों की ऐसी स्थिति है कि कम बोलें पर अच्छा बोलें। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक निवेश पर सोच-समझकर निर्णय लेने से लाभ होगा। स्वाध्याय में रूचि बढ़ेगी। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा।


मीन : व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से परेशान रहेंगे। किसी परिजन के साथ अपने विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देवस्थलों का भ्रमण करेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। मित्र मिलन सम्भव है।

Updated on:
28 Apr 2023 05:06 pm
Published on:
28 Apr 2023 05:03 pm
Also Read
View All