राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 September 2026: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन? दैनिक राशिफल में

Aaj Ka Rashifal-29 सितंबर का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
2 min read
• •
Sep 29, 2026
aaj ka rashifal 29 september 2026 daily horoscope hindi
Aaj Ka Rashifal 29 September 2026- जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे (फोटो सोर्स- Chatgpt)

Aaj Ka Rashifal 29 September 2026: आज के दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं और सकारात्मक संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों को आज धैर्य और समझदारी से फैसले लेने होंगे, वहीं कई राशियों के लिए करियर, कारोबार, प्रेम, परिवार और आर्थिक मामलों में प्रगति के योग बन रहे हैं। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का 29 सितंबर 2026 का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

कार्यों में प्रयोगधर्मिता दिखाई देगी। नेतृत्व करने की क्षमता से उच्च अधिकारियों को प्रभावित करेंगे। परिणाम मिलने में देरी की संभावना है। परिवार में मनमुटाव रह सकता है।

शुभ रंग- रेड कलर
शुभ अंक- 8

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

संवेदनशीलता का स्तर बढ़ा हुआ हो सकता है। सख्त फैसले लेने से बचना होगा। किसी खास व्यक्ति से या कार्य में परेशानी हो सकती है। प्रेम में अनुराग बढ़ेगा।

शुभ रंग- क्रीम कलर
शुभ अंक- 6

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

अपेक्षित सहयोग भी मिलेगा। आंतरिक ऊर्जा भी उच्च स्तर पर महसूस करेंगे, लेकिन मन में संतोष का अभाव रह सकता है। लाभ अंतिम परिणाम पर निर्भर करेंगे। प्रयास करने होंगे।

शुभ रंग- महरून कलर
शुभ अंक- 1

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

कूटनीतिक प्रयासों से बाधाएं दूर होंगी। भौतिक संसाधनों में वृद्धि के योग बन रहे हैं। सरकारी विभागों से जुड़े कार्यों में गति बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में वार्ता सुखद रहेगी।

शुभ रंग- यलो कलर
शुभ अंक- 9

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

आंतरिक साहस और मानसिक दृढ़ता के साथ निराशाजनक स्थितियों में भी परिणाम बदलने के लिए प्रयासरत रहेंगे। शिक्षा में वांछित सुविधा मिलने में थोड़ा समय लगेगा।

शुभ रंग- पीच कलर
शुभ अंक- 7

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

धैर्य और नीतिगत कुशलता दिखानी होगी। विरोधियों से सीधा टकराव टालना फिलहाल हित में रहेगा। स्वास्थ्य के मुद्दे पर धन और समय खर्च करना पड़ सकता है।

शुभ रंग- एमरल्ड कलर
शुभ अंक- 3

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

व्यक्तिगत संबंधों में कठिनाई अनुभव करेंगे। व्यवसाय और प्रशासनिक कार्यों में विशेष सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। प्रतिभा और संपर्कों का पूरा उपयोग करना होगा।

शुभ रंग- डायमंड व्हाइट
शुभ अंक- 1

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

क्षमता के बावजूद परिणाम मानो अनुकूल मिलने में कठिनाई महसूस करेंगे। आत्म नियंत्रण और एकाग्रता का स्तर बढ़ाना होगा। भावनात्मक संबंधों से सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- ग्रे कलर
शुभ अंक- 6

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

कार्यों की दिशा का चयन ठीक से किया तो देव कृपा आसानी से उपलब्ध रहेगी। प्रारब्ध के पुण्य रहे तो कई जातकों को अचंभित करने वाले परिणाम भी मिल सकते हैं।

शुभ रंग- ऑरेंज कलर
शुभ अंक- 5

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

महत्वपूर्ण कार्यों का हिस्सा हो सकते हैं। उच्च अधिकारियों को प्रभाव में लेने में सफल रहेंगे। प्रतिस्पर्धा में प्रदर्शन उच्च कोटि का रहेगा। प्रेम संबंधों में थोड़ी अस्थिरता रह सकती है।

शुभ रंग- कॉफी कलर
शुभ अंक- 4

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

योग्यता से अधिक लाभ मिलेगा। मांगलिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। प्रेम संबंधों के प्रति गहरा अनुराग महसूस होगा। खेल और प्रतिस्पर्धा में विजय की संभावना रहेगी।

शुभ रंग- पर्पल कलर
शुभ अंक- 2

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

भावनात्मक रिश्तों में पीड़ादायक समय झेलना पड़ सकता है। व्यवसाय में सफलता के लिए दूसरों पर निर्भरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। यात्रा टालें।

शुभ रंग- मैंगो कलर
शुभ अंक- 9

Updated on:
29 Sept 2026 06:07 am
Published on:
29 Sept 2026 06:07 am