
मेष: Aaj Ka Rashifal 3 April के अनुसार सोमवार को मेष राशि के जातक की दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों के साथ होगी। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपयोगी है ।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृषभः Aaj Ka Rashifal 3 April के अनुसार आप के रहन सहन से लोग प्रभावित होंगे। किसी अजनबी से संबंध मधुर होंगे, वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। भूमि भवन से संबंधित कार्य पूरे होंगे।
मिथुनः आज का राशिफल 3 अप्रैल के अनुसार इस दिन दोस्तों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। समाज में आप की कीर्ति स्थापित होगी। आप के संपर्कों का लाभ आज मिल सकता है, दूसरों की देखादेखी करने से बचें।
कर्कः आज का राशिफल 3 अप्रैल के अनुसार जिन लोगों को आप ने कार्य सिखाया था वो आज आप को नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा और नए व्यावायिक संबंध स्थापित होंगे।
सिंहः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार सिंह राशि वालों के लिए सोमवार को घर परिवार का वातावरण सामान्य रहेगा। जिम्मेदारी बढ़ने से निजी कार्य प्रभावित होंगे, जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें सम्मान दें। व्यापार विस्तार के योग बन रहे हैं।
कन्याः आप की काम करने की शैली से सहकर्मी प्रभावित होंगे। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा, सोमवार तीन अप्रैल के दिन मित्रों से आर्थिक सहायता मिलेगी। धर्म कार्य में धन लगेगा।
तुलाः आप की ऊर्जा और कार्य शैली में सोमवार के दिन चमत्कारिक परिवर्तन होगा । विशेष लोगों से मेल जोड़ बढ़ेगा यात्रा के योग बन रहे हैं। पेट से संबंधित पीड़ा सम्भव है।
वृश्चिकः वृश्चिक राशि के जातकों को सोमवार को नई पारिवारिक जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी की सहायता करनी पड़ सकती है, संतान सुख सम्भव है। यात्रा के योग बन रहे हैं, धार्मिक ग्रंथ पढ़ने का अवसर मिलेगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।
धनुः आप की वाक शैली से रूके कार्य करवा लेंगे। बड़े बुजुर्ग की बातों को महत्व दें। सोमवार को त्रयोदशी है, धार्मिक आयोजनों में सहभागी बनेंगे, देव दर्शन सम्भव है।
मकरः सोमवार का दिन उत्तम है, परिवार में पूछ परख बढ़ेगी, प्रेम प्रसंग में न उलझें। क्रोध में कमी आएगी, यात्रा के योग बन रहे है। अधिकारी वर्ग के लोगों के लिए समय उपयुक्त है, आर्थिक मामलों में गति आएगी।
कुम्भः सोमवार को आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। हर किसी को अपने मन की बात बताने से बचें, माता पिता के साथ सम्बंध कमजोर होंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय चिंताजनक है।
मीनः मीन राशिफल के अनुसार नई उमंगों के साथ दिन की शुरुआत करेंगे। वाहन पर खर्च होगा, आज के दिन प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। धर्म कर्म में मन लगेगा, किसी की देखादेखी करने से बचें।