3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj Ka Rashifal 4 November 2026: कैसा रहेगा आज का दिन? जानें दैनिक भविष्यफल में मेष से मीन तक का राशिफल

Aaj Ka Rashifal- 4 नवंबर का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 4 Nov 2026, 12:01 AM IST

Aaj Ka Rashifal 4 November 2026- जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे (फोटो सोर्स- Gemini)

Aaj Ka Rashifal 4 November 2026: आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और सकारात्मक अवसर लेकर आया है। वहीं कुछ जातकों को आज धैर्य और सूझबूझ के साथ फैसले लेने की जरूरत होगी। करियर, कारोबार, प्रेम, परिवार और आर्थिक मामलों में सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

परिस्थितियों को अपने पक्ष में महसूस करेंगे। दृढ़ता, परिपक्वता और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का समय है। पेरेंट्स को भरोसे में लेकर बड़े फैसले लेने से भविष्य का तनाव कम होगा।

शुभ रंग- सैफरॉन कलर
शुभ अंक- 3

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

व्यापार में आर्थिक महत्वाकांक्षा को ऊंचा रखना तनाव का कारण बन सकता है। प्रतिस्पर्धा से बचें और अच्छे समय का लाभ उठाएं। परिवार में सौहार्द बनाने की जिम्मेदारी उठानी होगी।

शुभ रंग- ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक- 9

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों को पूरा करने का सही समय है। व्यवस्थाओं पर पकड़ मजबूत होगी। आर्थिक लाभ बढ़ने से सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा।

शुभ रंग- ग्रे कलर
शुभ अंक- 6

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

आसपास की परिस्थितियों को ढंग से समझने के साथ बदलाव की आवश्यकता महसूस करेंगे। आज भावनात्मक संबंधों से ज्यादा उम्मीद न रखें। स्वास्थ्य नरम रह सकता है।

शुभ रंग- यलो कलर
शुभ अंक- 8

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

सफलता के लिए मानसिक भूख बढ़ेगी। परिश्रम और संसाधनों का पूरा उपयोग करना होगा। प्रेम संबंधों के प्रति गहरा लगाव लक्ष्य से दूर ले जा सकता है। वर्चस्व बढ़ेगा।

शुभ रंग- पिंक कलर
शुभ अंक- 2

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

व्यापार विस्तार के लिए यात्रा हो सकती है। पुराने संबंधों को फिर से जागृत करना होगा। भूमि-भवन से जुड़े मामलों में संभलकर आगे बढ़ें।

शुभ रंग- ग्रीन कलर
शुभ अंक- 3

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

संघर्ष में विजय के साथ आर्थिक मामलों में दूरदर्शिता से लाभ कमाने के अवसर बढ़ेंगे। स्थान परिवर्तन भाग्य वृद्धि में सहायक रहेगा। परिवारजनों से संवाद बेहतर होंगे।

शुभ रंग- डायमंड ब्राइट
शुभ अंक- 1

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

मानसिक और शारीरिक दोनों तरह के परिश्रम बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर प्रभाव में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में आपकी बात को महत्व मिलेगा। वाहन सुविधा में बदलाव होने के योग बन रहे हैं।

शुभ रंग- ऑरेंज कलर
शुभ अंक- 5

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

पारिवारिक समीकरणों में बदलाव महसूस होगा। नई संपत्ति खरीदने के लिए विचार आगे बढ़ेगा। शिक्षा से संबंधित मामलों में ठोस निर्णय लेने होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।

शुभ रंग- डार्क यलो
शुभ अंक- 9

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

कर्म की प्रधानता वाला दिन है। दूसरों पर निर्भरता न्यूनतम रखनी होगी। भावनात्मक संबंधों में साथी का व्यवहार अधिकारवादी हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

शुभ रंग- लाइट ब्ल्यू कलर
शुभ अंक- 6

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

नेतृत्व करने के अवसर अनायास ही मिलेंगे। पुराने भावनात्मक संबंधों से फिर से संपर्क बढ़ेगा। परिवारजनों से जुड़ाव बढ़ेगा। इंटरव्यू में सफलता मिलने की स्थितियां बनेंगी।

शुभ रंग- सिल्वर कलर
शुभ अंक- 5

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

विरोधियों के प्रति अधिक सख्त होने से बचना होगा। भावनाओं के वशीभूत खर्च अनियंत्रित हो सकते हैं। यात्रा में स्वास्थ्य को महत्व दें।

शुभ रंग- ऑफ व्हाइट
शुभ अंक- 8