2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Diwali Rajyog 2026: दिवाली पर तुला राशि की चांदी, बन रहा राजयोग, जानें शुभ संयोग का 12 राशियों पर असर

Rajyoga Effects on Zodiac Signs: दिवाली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार दीपावली पर तुला राशि में बुधादित्य राजयोग बनेगा, जिसका असर सभी 12 राशियों पर दिखेगा।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 2 Nov 2026, 1:59 PM IST

diwali 2026 rajyog effects on zodiac signs tula horoscope

Diwali 2026: दिवाली पर तुला राशि में राजयोग, 12 राशियों पर असर (फोटो सोर्स- ChatGPT)

Diwali Rajyog Effects on Zodiac Signs: अंधकार पर प्रकाश की जीत वाले पर्व को आने में अब एक हफ्ते से भी काम का समाया बचा है। 6 नवंबर को धनतेरस के साथ दीपोत्सव की शुरुआत होगी और 8 नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी। दीपावली के दिन शुभ मुहूर्त शाम 5:54 से रात 7:50 तक रहेगा। इस दिन प्रदोष काल शाम 5:31 से रात 8:09 तक रहेगा। अमावस्या तिथि को सुबह 11:27 से 9 नवंबर 2026 को दोपहर 12:31 तक रहेगी।

तुला राशि में बन रहा राजयोग

ज्योतिषाचार्य डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि दिवाली पर तुला राशि में सूर्य और बुध की युति से बुध आदित्य राजयोग बन रहा है। ज्योतिष के अनुसार यह योग बुद्धि कारोबार संवाद कौशल मान सम्मान और आर्थिक लाभ के लिए बहुत शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार दिवाली का पर्व और इस दौरान बनने वाले ग्रहों के शुभ संयोग सभी 12 राशियों के जीवन पर विशेष प्रभाव डालते हैं। आईये जानते हैं की दिवाली पर विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है?

12 राशियों पर शुभ संयोग का पड़ेगा यह असर

मेष राशि (Aries) वालों के लिए यह दिवाली 2026 कैसी होगी

इन राशि के जातकों में आत्मविश्वास की वृद्धि रहेगी और साहस के बल पर कार्यक्षेत्र में सफलता को हासिल करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) वालों के लिए यह दिवाली 2026 कैसी होगी

वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मां लक्ष्मी और गणेश के पूजन के दौरान अक्षत से भरे पत्र में चांदी का सिक्का रखना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) वालों के लिए यह दिवाली 2026 कैसी होगी

मिथुन राशि जे जातकों को धन वर्षा और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। इस राशि के जातकों के लिए भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करना और तुलसी का पौधा रखना शुभ रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) वालों के लिए यह दिवाली 2026 कैसी होगी

कर्क राशि के जातकों की कुंडली में हंस राजयोग के प्रभाव से सम्मान मान मर्यादा और मानसिक शांति मिलेगी। चांदी में मोती जड़ी अंगूठी पहनना या मोती की माला खरीदना शुभ रहेगा।

सिंह राशि (Leo) वालों के लिए यह दिवाली 2026 कैसी होगी

सिंह राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ के योग बन रहे है। हल्दी मिले हुए अक्षत मां लक्ष्मी के समक्ष के और सरसों के तेल का दिया जलाएं।

कन्या राशि (Virgo) वालों के लिए यह दिवाली 2026 कैसी होगी

कन्या राशि के जातकों के लिए व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। तांबे के कलश में जल चावल और सिक्का रखकर पूजा करेंगे तो अच्छा रहेगा।

तुला राशि (Libra) वालों के लिए यह दिवाली 2026 कैसी होगी

तुला राशि के जातकों की आय में बढ़ोतरी होगी और कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। दीपावली की रात लक्ष्मी जी को इत्र चंदन और सफेद फूल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) वालों के लिए यह दिवाली 2026 कैसी होगी

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिवाली बहुत शुभ रहेगी। नकारात्मक ऊर्जा और बाधाएँ दूर होगी शनिदेव के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाकर काला तिल अर्पित करें।

धनु राशि (Sagittarius) वालों के लिए यह दिवाली 2026 कैसी होगी

धनु राशि के जातकों के लिए दिवाली पर भाग्य वृद्धि और धार्मिक कार्यों में सफलता मिलने के संकेत है। विष्णु जी को तुलसी दल अर्पित करें और सोने के आभूषण या पीतल के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) वालों के लिए यह दिवाली 2026 कैसी होगी

मकर राशि के जातकों के लिए इस वर्ष एक अच्छा संकेतयह है कि पुराने ऋण और बाधाएँ समाप्त होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा दक्षिण दिशा में काले तिल और घी का दीपक जलाकर रखें तो अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) वालों के लिए यह दिवाली 2026 कैसी होगी

कुंभ राशि के जातकों के लिए धन लाभ और सामाजिक सम्मान में वृद्धि के योग बनेंगे। वाहन या स्टील के बर्तन खरीदना तथा जल में कुमकुम मिलकर लक्ष्मी जी को अर्पित करना लाभकारी रहेगा।

मीन राशि (Pisces) वालों के लिए यह दिवाली 2026 कैसी होगी

मीन राशि के जातकों के लिए घर में सुख शांति और दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होंगे। पीतल के दीपक में घी का दीपक जलाकर विष्णु जी व लक्ष्मी जी की आराधना करें।