सूर्यदेव का दिन है रविवार...
आज साल 2021 की तारीख 03 जनवरी को रविवार Sunday का दिन है। रवि यानि सूर्य ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। यह नव ग्रहों में से एकमात्र ऐसा ग्रह है, जो कभी वक्री चाल नहीं चलता है। वहीं कुंडली इसे आत्मा का कारक माना गया है। हमारे मान सम्मान व अपमान का कारक भी सूर्य ही माना जाता है। इनका रंग केसरिया व रत्न माणिक्य है। इस दिन के कारक देव स्वयं भगवान सूर्य नारायण जी हैं।
आज का राशिफल : Today Rashifal - 03 january 2021, Sunday...
1. मेष राशि - जो भी करे दिल से करें। लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रो के साथ समय व्यतीत होगा। बुरी संगत छोड़ दें, अन्यथा नुक्सान होगा।
2. वृषभ राशि - जो लोग आप को पसंद नहीं करते थे कार्यस्थल पर आज वे ही आप के कार्यों की तारीफ़ करेंगे। कार्य पूर्ण करने के लिए किसी की मदद लेना होगी।
3. मिथुन राशि - तनाव लगातार बढता जा रहा हेै,बेहतर होगा कही घुमने चले जाएं । मौज मस्ती पर खर्च होगा। पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिन्तित रहेंगे।
4. कर्क राशि - उन्नति में बाधा आएगी। कोई खुशखबरी सुन सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी।
5. सिंह राशि - संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा। किसी के बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर होंगे। संतान सुख की प्राप्ति संभव।
6. कन्या राशि - दिन की शुरुआत में मन उदास रहेगा। अपने अधिनस्थों के किए कार्यो की सराहना करें, लाभ होगा।
7. तुला राशि - विवादित मामलो में विजय प्राप्त होगी। कुछ नया सिखने को मिलेगा।
8. वृश्चिक राशि - जीवन साथी के साथ मतभेद संभव है। अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें। मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे।
9. धनु राशि - नकारात्मक सोच से निराश मिलेगी। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। कार्य स्थल पर जन हानि के योग है। इष्ट बल मजबूत करें।
10. मकर राशि - अपने प्रोफेशन में समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी। जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा।
11.कुम्भ राशि - राजनैतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पैसो का लेन देन संभव। खान पान पर ध्यान दे।स्वास्थ बिगड़ सकता है।
12. मीन राशि - मेहमानों का आगमान हो सकता है। जमींन जायदाद के मसले निपटेंगे। धन कमाने की चाह में कोई गलत फैसले न लें।