राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 November 2021 मकर राशि वालों की लोकप्रियता में होगा इज़ाफ़ा

मकर राशि के ग्रह आज क्या दे रहे हैं संकेत?

less than 1 minute read
Nov 18, 2021

मकर राशि- कार्य की अधिकता से अपने निजी जीवन में समय नहीं दे पाएंगे. घर परिवार की चिंता रहेगी. वाक् चातुर्य से रुके काम पूरे होंगे. ज़मीन जायदाद से लाभ मिलेगा. संतान सुख सम्भव है.

आज सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर जाएंगे. आपका मज़ाकिया स्वभाव आपकी लोकप्रियता में इज़ाफ़ा करेगा. आज अपने परिवार के साथ आप घूमने का आनंद ले सकते हैं.
वित्त— ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी आपके मन की शांति को भंग करेगी.
करियर— साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वग़ैरह से दूर रहें. प्राइवेट जॉब में तनाव से भरा दिन रहेगा जब नज़दीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं.
दांपत्य व प्रेम— आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने की उम्मीद कर सकता है. तोहफ़े भी लिए व दिए जा सकते हैं. हंसी-मजा़क के बीच जीवनसाथी का कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है, जो फिर वाद-विवाद का रूप भी ले सकता है.
स्वास्थ्य— आपको वे काम करने चाहिए, जो आपके स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करें.
आज का भाग्यांक 8
आज का शुभ रंग काला

Published on:
18 Nov 2021 02:49 pm
Also Read
View All