
Daily Horoscope 12 May 2026: 12 मई 2026, मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और शुभ संकेत लेकर आने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति के कारण करियर, धन और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वैधृति योग के प्रभाव से कुछ राशियों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जबकि कुछ लोगों को निर्णय लेते समय सावधानी बरतने की जरूरत होगी। खासतौर पर मेष राशि, मिथुन राशि, सिंह राशि, धनु राशि और कुंभ राशि के लिए दिन तरक्की और सफलता के संकेत दे रहा है। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश भारद्वाज के अनुसार जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल, शुभ रंग और लकी नंबर।
शिक्षार्थी अपने कार्यों में एकाग्रचित होकर प्रयत्नशील रहें तो अभूतपूर्व परिणाम हासिल कर पाएंगे। भावनात्मक संबंधों को बराबरी का सम्मान देना होगा। नियमित आय के अलावा अतिरिक्त धन लाभ की संभावना रहेगी।
शुभ रंग: येलो | शुभ अंक: 4
स्वयं की क्षमता पर भरोसा करना होगा। शारीरिक मेहनत बढ़ानी पड़ सकती है। दूसरों के भरोसे रहने से प्रतिस्पर्धा में पीछे छूट सकते हैं। अधिकारियों का दबाव सहन करना पड़ सकता है, वहीं पेरेंट्स का सानिध्य ऊर्जा देगा।
शुभ रंग: पीच | शुभ अंक: 1
आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और कार्यों के प्रति आश्वस्त रहेंगे। भाग्य का साथ सही समय पर मिलने से धन की स्थिति मजबूत होगी। विवादास्पद मुद्दों से दूरी बनाए रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग: ब्राउन| शुभ अंक: 9
वाणिज्यिक गतिविधियों में पूर्वानुमान पर ज्यादा भरोसा न करें। विरोधियों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। खर्च बढ़ने से थोड़ा मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। प्रेम संबंधों से सहयोग और सुकून मिलेगा।
शुभ रंग: लाइट ब्ल्यू | शुभ अंक: 2
जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। खेल और मनोरंजन से जुड़े लोगों को अतिरिक्त धन लाभ और प्रतिष्ठा मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करें।
शुभ रंग: रेड | शुभ अंक: 7
प्रशासन से जुड़े कार्यों में धीमी प्रगति परेशान कर सकती है। किसी खास लक्ष्य को लेकर मन में व्याकुलता बनी रहेगी। विरोधी ईर्ष्या के कारण नकारात्मक भाषा का उपयोग कर सकते हैं, इसलिए उकसावे से बचें।
शुभ रंग: ग्रीन | शुभ अंक: 8
भावनात्मक संबंधों में साथी का व्यवहार अप्रत्याशित रह सकता है। शिक्षा, कला और लेखन के क्षेत्र में किए गए कार्यों को पहचान मिलेगी और आर्थिक लाभ भी होंगे। राजनीति के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
शुभ रंग: कॉफी | शुभ अंक: 3
रुकावटों को पार करके कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। अभिभावकों का सहयोग पारिवारिक समस्याओं में राहत देगा। रोजगार और भावनात्मक संबंधों में परस्पर सहयोग बना रहेगा।
शुभ रंग: महरून | शुभ अंक: 5
प्रशंसा, प्रतिष्ठा और पुरस्कार से जुड़ा दिन हो सकता है। कार्य करने की स्वतंत्रता का उपयोग पूरी मेहनत से करें, शानदार परिणाम मिल सकते हैं। संतान की समस्याओं को सौहार्दपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें।
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 6
आर्थिक पूर्वानुमान सही साबित होने से स्वयं के साथ मित्रों को भी लाभ पहुंचा सकते हैं। हालांकि ज्यादा जोखिम लेने से बचना होगा। मांगलिक कार्यों में अनुमान से अधिक खर्च हो सकता है। यात्रा टालना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: डार्क ब्लू | शुभ अंक: 2
कार्यस्थल पर कार्य की प्रकृति में बदलाव संभव है और स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। अपनी सृजनशीलता से अधिकारियों को प्रभावित करेंगे। भावनात्मक संबंधों के प्रति अधिक मोहग्रस्त हो सकते हैं।
शुभ रंग: कॉपर | शुभ अंक: 9
पुराने रिश्तों से तनाव मिल सकता है। घर की आंतरिक सजावट पर बचत से अधिक खर्च हो सकता है। कार्यों में परिणाम पाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। एकाग्रता में कमी महसूस होगी, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग: सैफ्रन | शुभ अंक: 8