राशिफल

Aaj ka Rashifal: आज इन राशि वालों को हो सकती है मुश्किल, रहें सावधान

आज इन राशि वालों को हो सकती है मुश्किल, रहें सावधान

2 min read
Dec 16, 2019

मेष राशिफल / Aries horoscope Today: आज का दिन कई अनुभवों से युक्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सफलता के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। निजी खर्च बढ़ेंगे। समय का दुरुपयोग न करें।


वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: आय से अधिक खर्च न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आपके प्रयासों से व्यवसाय का तनाव समाप्त हो सकेगा। कारोबार में नए प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। आज खान-पान में विशेष सावधानी रखें।


मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: आज व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग है। जोखिम भरे कार्य से बचना चाहिए। कार्य व्यवसाय में सफलता मिल सकेगी। दोस्तों के साथ आज यात्रा के योग बन रहे हैं। आज किसी से मजाक न करें, मुसीबत बन सकता है।


कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: अपनी सोच को बदलें। दूसरों को निचा दिखाने का प्रयास न करें। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। पिता से मनमुटाव हो सकता है। क्रोध न करें।


सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: दिन की शुरुआत से ही कार्य प्रभावित होंगे। आय में वृद्धि होगी। अपनी बुद्धिमानी से आर्थिक स्थिति सुधरेंगे। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। जल्दबाजी में कोई काम न करें।


कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: आज यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। दोस्तों से भेंट, उपहार मिलेगा।


तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: मित्रों के सहयोग से निजी समस्या का समाधान होगा। व्यापार में प्रगति के योग हैं। अधिकारों का गलत प्रयोग नहीं करें। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा।


वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: लंबे समय के बाद व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें। समय अनुकूल है। उसका सदुपयोग करें। यात्रा संभव है।


धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: आज धार्मिक आस्था बढ़ेगी। कार्य के प्रतिदृढ़ता आपको आज कार्य में अनुकूल सफलता दिलवाने वाली है। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं। विरोध होगा।


मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेंगी। बुद्धि चातुर्य से अनेक कार्य सफल होंगे। क्रोध न करें।


कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: आज का दिन व्यस्तता पूर्वक रहेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेंगी। घर परिवार में मांगलिक आयोजनों में व्यस्त रहेंगे।


मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: आप व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें अन्यथा दिक्कतें बढ़ सकती है। निजी जीवन में भी ध्यान दें। संतान के रुखे व्यवहार के कारण मन अप्रसन्न रहेगा। व्यापार में मन नहीं लगेगा।

Published on:
16 Dec 2019 10:27 am
Also Read
View All