राशिफल

Horoscope-26 September 2021: बिना श्राद्ध की तिथि पर क्या कहती है आपकी राशि, जानें कैसा रहेगा आपका रविवार?

26 सितंबर 2021 को श्राद्ध की कोई तिथि नहीं है।जानें क्या कहते हैं आपके ग्रह।
3 min read
Sep 25, 2021
RASHIFAL 26Sep 2021
Horoscope 26Sep 2021

कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर ही व्यक्ति की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।

तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज रविवार Sunday, 26 सितंबर 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।

Aries Daily Horoscope 26 September 2021 आज का मेष राशिफल
सोचे हुए काम बनेंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। कई दिनों से किसी से आप मन की बात कहना चाहते थे। दूसरों की देखा-देखी नहीं करें।

Taurus Daily Horoscope 26 September 2021 आज का वृषभ राशिफल
परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा। व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। माता पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

Gemini Daily Horoscope 26 September 2021 आज का मिथुन राशिफल
सुख के साधनों को क्रय करने के योग बनेंगे। पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी।यात्रा सम्भव है। बोलने से पहले सोचें। झूठ बोलने से बचें। दुर्व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।

Cancer Daily Horoscope 26 September 2021 आज का कर्क राशिफल
व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ सकता है। घर में क्लेश बढ़ेंगे। अपने स्वभाव परिवर्तन लाना जरूरी है। घर में क्लेश बढ़ेंगे। पेट से सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।

IMAGE CREDIT: patrika

Leo Daily Horoscope 26 September 2021 आज का सिंह राशिफल
मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। परिजनों से सहयोग मिलेगा। आय से अधिक व्यय नहीं करें।

Virgo Daily Horoscope 26 September 2021 आज का कन्या राशिफल
कई दिनों से लंबित कार्य आज भी अधूरे रहेंगे।आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे। फिजूल की बातों से दूर रहें। आज व्यावसायिक कार्य सफल होने पर आशंका बनी हुई है। सामाजिक मामलों में आलोचना होगी।

Libra Daily Horoscope 26 September 2021 आज का तुला राशिफल
परिश्रम का महत्व समझें। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। वाद-विवाद में नहीं पड़ें। अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा। संतान के कार्यों से दुखी रहेंगे।

Scorpio Daily Horoscope 26 September 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग हैं। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। कला की तरफ रुझान होगा।

Sagittarius Daily Horoscope 26 September 2021 आज का धनु राशिफल
विवाह योग्य जातकों को लिए समय अनुकूल है। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा। संतान की चिंता रहेगी। शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे।

Capricorn Daily Horoscope 26 September 2021 आज का मकर राशिफल
व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे। दिन की शुरुआत खुशनुमा होगी। संतान सुख सम्भव। सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी।

Aquarius Daily Horoscope 26 September 2021 आज का कुंभ राशिफल
आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्रा सम्भव है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद को टालें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के दिखावे और आडंबरों से दूर रहें।

Pisces Daily Horoscope 26 September 2021 आज का मीन राशिफल
दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी।व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। वाहन क्रय करने के योग हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। समय अनुकलता का आभास होगा।

Published on:
25 Sept 2021 03:46 pm