Monthly Horoscope Vrishchik October: अक्टूबर महीना वृश्चिक राशिवालों के लिए कैसा रहेगा, यह सवाल आपके खयाल में है तो इसका जवाब है अक्टूबर राशिफल वृश्चिक 2023 में इस मासिक राशिफल में आपके पारिवारिक जीवन से लेकर करियर तक के बारे में महत्वपूर्ण संकेत मिल रहे हैं।
वृश्चिक राशि अक्टूबर पारिवारिक जीवन
मासिक राशिफल वृश्चिक अक्टूबर के अनुसार इस महीने वृश्चिक राशि के लोगों के घर में सुख-शांति रहेगी और प्रेम बढ़ेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात शुरू हो सकती है, कई जगह से विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। इस कारण घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। हालांकि माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा, क्योंकि अक्टूबर में उनकी सेहत खराब हो सकती है। यदि परिवार की किसी जमीन को लेकर विवाद है तो इस महीने विवाद सुलझ सकता है। इसमें परिवार के ही किसी बड़े सदस्य की मध्यस्थता काम आएगी और द्वेष समाप्त हो जाएगा।
अक्टूबर राशिफल वृश्चिक व्यापार और नौकरी
अक्टूबर मासिक राशिफल के अनुसार यदि वृश्चिक राशि के किसी व्यक्ति ने अक्टूबर में कहीं निवेश किया है या शेयर इत्यादि खरीद रखे हैं तो इस माह उस पर नजर रखें। इस महीने शेयर मार्केट से वृश्चिक राशि वालों को बड़ा लाभ मिल सकता है। बाजार में आपके व्यापार को लेकर सकारात्मक दृष्टि बन सकती है और सभी आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे। वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए यह माह शानदार रहेगा और काम में सफलता मिलेगी। इससे बॉस भी खुश होंगे। सरकारी अधिकारी भी काम से संतुष्ट होंगे और कुछ नया करने का प्रयास करेंगे जो उनको संतुष्टि प्रदान करेगा।
मासिक राशिफल वृश्चिक शिक्षा और करियर
मासिक राशिफल वृश्चिक शिक्षा और करियर के अनुसार वृश्चिक राशि के छात्र-छात्राओं को अक्टूबर में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इससे तनाव हो सकता है। इस समय वृश्चिक राशि वालों को समस्या से भागने की बजाय उसका सामना करना चाहिए। इससे आपका रास्ता खुलेगा। कॉलेज में किसी को कड़वी बात कहने से नकारात्मक छवि बन सकती है। वहीं सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र तनाव से बचने का प्रयास करें, वर्ना मनोदशा बिगड़ेगी और आपकी पढ़ाई प्रभावित होगी।
वृश्चिक राशिफल प्रेम जीवन
वृश्चिक राशिफल प्रेम जीवन अक्टूबर 2023 के अनुसार यह महीना विवाहित लोगों के लिए सामान्य रहेगा और दंपती में समझ बढ़ेगी। लेकिन अविवाहित युवा जिनका मन किसी पर लट्टू है, उनके लिए यह महीना अनुकूल है। हालांकि इस महीने किसी भी चीज की अति से बचें। आने वाले तीस दिनों में पार्टनर को कोई बात बुरी लग सकती है, इससे दोनों में दूरी बढ़ सकती है। इसलिए किसी बात को धैर्य से सुलझाएं।
वृश्चिक राशि स्वास्थ्य जीवन अक्टूबर 2023
मासिक राशिफल के अनुसार अक्टूबर महीने में वृश्चिक राशि वालों का स्वास्थ्य जीवन कमोबेश सामान्य रहेगा। हालांकि इस महीने छोटी-मोटी बीमारियां हो सकती हैं। खानपान सही रखने और अच्छी दिनचर्या का पालन करने से सेहत सही रहेगी। वहीं महीने के मध्य में सिर दर्द की समस्या रह सकती है।
लकी नंबर और लकी रंग
अक्टूबर में वृश्चिक राशि के जातकों का शुभ अंक 1 रहेगा और इस महीने वृश्चिक राशि के लोगों का शुभ रंग भूरा है। इसलिए इस रंग को प्राथमिकता देने पर मुसीबत कम आएगी और समय अनुकूल रहेगा।