कर्क राशि 2023 अक्टूबर के अनुसार शिक्षा और करियर
कर्क राशि के छात्रों में अक्टूबर में एकाग्रता की कमी होगी, जिसका प्रभाव उनकी पढ़ाई पर पड़ेगा। अध्यापक भी आपसे निराश रह सकते हैं। कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों को अपने सहपाठियों का तो सहयोग मिलेगा, लेकिन यह उनके ज्यादा काम नही आएगा। जब तक आप मन से पढ़ाई नहीं करेंगे तब तक उसके उचित परिणाम नहीं मिलेंगे। यदि आप मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे हैं तो अक्टूबर में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स अपने लिए नए करियर विकल्प पर विचार कर सकते हैं, जिसमें उन्हें किसी का मार्गदर्शन भी मिल सकता है।